
Kuwait Airport पर तबाही का मंजर, ईरानी ड्रोन हमले से छत के उड़े परखच्चे
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ईरानी ड्रोन हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ड्रोन एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत से टकराता है, जिसके तुरंत बाद जोरदार धमाका होता है और छत के परखच्चे उड़ जाते हैं। धमाके के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को सिर में गंभीर चोटें, ब्लास्ट इंजरी और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया और मौके पर 25 एंबुलेंस तैनात की गईं।
एयरपोर्ट को भारी नुकसान, कुछ देर रुकी उड़ानें
हमले में कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को भारी नुकसान पहुंचा। छत का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई जगहों पर शीशे टूट गए। सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था। बाद में सुरक्षा जांच के बाद सीमित सेवाएं बहाल की गईं।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने इस हमले को “ईरानी आक्रामकता” करार दिया है। वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने हमले में सीधे शामिल होने से इनकार किया है। हालांकि कुवैत और अमेरिकी अधिकारियों ने इसे सुनियोजित ड्रोन हमला बताया है।
اللحظات الأولى للاعتداء الإيراني الغاشم من قبل المسيرات الذي تعرض له مبنى الركاب T1 في مطار الكويت الدولي بتاريخ 3 يونيو 2026 وتسبب بخسائر بالأرواح وإصابات بشرية بليغة وأضرار مادية جسيمة
The first moments following the brutal Iranian drone attack on Terminal 1 (T1) at Kuwait… pic.twitter.com/eTzQoVXB4K
— الطيران المدني (@Kuwait_DGCA) June 3, 2026
यह भी पढ़ें…
बच्चों के सामने हुई हैवानियत पर Pak कोर्ट का बड़ा फैसला… कायम रखी मौत की सजा
भारतीय दूतावास ने जताया दुख
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा दुख जताया है। दूतावास ने कहा कि वह मृतक के परिवार के संपर्क में है और कुवैती प्रशासन के साथ मिलकर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें…
क्या कमजोर पड़ रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प, या यही है अमेरिकी लोकतंत्र की ताकत?
पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। कुवैत एयरपोर्ट पहले भी ड्रोन हमलों का निशाना बन चुका है, लेकिन इस बार का हमला सबसे ज्यादा घातक माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





