सोशल मीडिया से सड़क तक! CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में हलचल…

CJP Protest: सोशल मीडिया पर चर्चित व्यंग्यात्मक अभियान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस अभियान के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन की अपील की है। हालांकि अब इस प्रस्तावित धरने को लेकर दिल्ली पुलिस की अनुमति और सुरक्षा नियमों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अभिजीत दीपके ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि वह भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने लिखा, “अपने भविष्य को संविधान के हाथों छोड़ता हूं। जय भीम।” इसके साथ ही उन्होंने समर्थकों से संयम बरतने की अपील भी की।


एयरपोर्ट पर भीड़ न जुटाने की अपील
भारत रवाना होने से पहले जारी एक वीडियो संदेश में दीपके ने कहा कि उनके स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं, लेकिन इससे आम यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने समर्थकों से एयरपोर्ट पर भीड़ न लगाने और शांति बनाए रखने की अपील की।

दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत चलाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और हालिया विवादों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए क्या हैं नियम?
दिल्ली में जंतर-मंतर लंबे समय से विरोध-प्रदर्शन का प्रमुख स्थल रहा है, लेकिन यहां धरना देने के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति लेना जरूरी होता है। प्रदर्शन के आयोजन, भीड़ के अनुमान, समय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजकों को पहले से आवेदन करना पड़ता है।

पुलिस की अनुमति के बिना बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अभिजीत दीपके और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन के लिए औपचारिक अनुमति ली है या नहीं। फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें….

Delhi की B&B नीति बनी ‘टाइम बम’? हौज रानी हादसे के बाद बड़े सवाल…

सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ा अभियान
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का यह अभियान सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक और राजनीतिक टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहा है। खासकर युवाओं के बीच यह कैंपेन तेजी से वायरल हुआ है। कई लोग इसे व्यवस्था के खिलाफ विरोध की नई शैली मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे केवल सोशल मीडिया ट्रेंड बता रहे हैं।

अभिजीत दीपके के भारत पहुंचने और जंतर-मंतर पर संभावित प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। समर्थक इसे लोकतांत्रिक आवाज बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे राजनीतिक स्टंट करार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें….

Kuno नेशनल पार्क में राष्ट्रपति का दौरा, चीतों को जंगल में छोड़ सकती हैं मुर्मु…

दिल्ली पुलिस और प्रशासन अलर्ट
संभावित भीड़ और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चाओं को देखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एयरपोर्ट और जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अब नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन को आधिकारिक अनुमति मिलती है या नहीं और यह आंदोलन सोशल मीडिया से निकलकर जमीन पर कितना प्रभाव डाल पाता है।

यह भी पढ़ें….

‘Cockroach Is Back’ के साथ लौटी CJP, पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर हमला…

Back to top button