
Aaj Ka Rashifal: कई राशियों के वित्त और करियर में होंगे बड़े बदलाव, ये लोग रहें सतर्क
Aaj Ka Rashifal 06 June 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 06 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 06 June 2026: 06 जून 2026 को शनिवार है. महावीर पंचांग के अनुसार अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रात 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी और इसके बाद सप्तमी तिथि का आरम्भ हो जाएगा. इस दिन सूर्योदय के समय ग्रहों की स्थिति बेहद विशेष और प्रभावकारी रहेगी, जिसमें मन के कारक ग्रह चंद्रमा दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक मकर राशि में रहेंगे और उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे.
शनिवार को होने वाला चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों के करियर, बिजनेस, लव लाइफ और हेल्थ को बड़े स्तर पर प्रभावित करने वाला है.
राशिफल 6 जून 2026
मेष राशि- आज नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे थोड़ी चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। कार्यों में देरी हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि- आज आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। कड़ी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन अंत में जीत आपकी होगी। धन से जुड़े मामलों में विजय के संकेत हैं। कामकाज से जुड़ी यात्रा फलदायी रहने वाली है।
मिथुन राशि- आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को नया सौदा या डील मिल सकती है। धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। परिवार की कलह से बचें। कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
कर्क राशि- माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। वाद-विवाद की आशंका है, जिससे कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
सिंह राशि- आज सेहत अच्छी रहने वाली है। प्रेम-संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने के सुअवसर सामने आएंगे, जिनका लाभ भरपूर लाभ उठाएंगे। अज्ञात भय सताएगा। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन जीत आपकी होगी। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें।
कन्या राशि- आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कामकाज से जुड़ी परेशानी खत्म होगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से धन कमाने में सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट दूर हो सकते हैं। सेहत में सुधार के संकेत हैं। हालांकि आज मान-सम्मान में ठेस पहुंच सकती है, इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।
तुला राशि– आज करियर में अहम बदलाव आ सकता है। उन्नति के मार्ग सामने आएंगे। धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मनचाही यात्रा का योग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लाभ के संकेत हैं। माता की सेहत पर नजर रखें।
वृश्चिक राशि- दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होने से दिन सुखकारी रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें।
धनु राशि- आज काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ लोगों की मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। किसी भ्रामक समाचार के मिलने से मन उदास हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है। अनजान व्यक्ति के साथ रुपए-पैसों का लेन-देन करने से बचें।
मकर राशि- यात्रा फलदायी साबित हो सकती है। आज जीवनसाथी की फीलिंग्स को नजरअंदाज नहीं करें, वरना बहस हो सकती है। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोशिशों का पूरा फल मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहने वाली है।
कुंभ राशि- आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्य से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आज शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप अच्छे से निभाएंगे।
मीन राशि- आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापार से जुड़ी चिंताएं खत्म होंगी। नौकरी करने वालों को आज ऑफिस में चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। भाग्य का साथ नहीं मिलने से कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





