लखनऊ के एल्डिको सिटी में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित एल्डिको सिटी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन स्काईवॉक टावर में काम कर रहे एक मजदूर की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान बहराइच जिले के सुजौली निवासी रामकुमार साहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामकुमार एल्डिको सिटी के स्काईवॉक टावर में शटरिंग लगाने का काम कर रहा था।

काम के दौरान हुआ हादसा
अन्य मजदूरों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे रामकुमार पांचवीं मंजिल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद मजदूर तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें…

यूपी के 33 PCS अफसर जल्द बनेंगे IAS, 10 जून को DPC बैठक में लगेगी मुहर…

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही की वजह से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से। निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Kanpur News: सास की खूबसूरती पर फिदा दामाद, घर से भागकर कोर्ट में रचाई शादी

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रामकुमार साहनी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि वह परिवार का कमाने वाला सदस्य था और रोजी-रोटी के लिए लखनऊ में मजदूरी कर रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण स्थलों पर अक्सर सुरक्षा उपकरणों की कमी देखने को मिलती है, जिसके कारण इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं। अब पुलिस और प्रशासन की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह भी पढ़ें…

राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों गायब? अखिलेश के आरोप से मचा बवाल, ट्रस्ट की सफाई!

Back to top button