
Kanpur News: सास की खूबसूरती पर फिदा दामाद, घर से भागकर कोर्ट में रचाई शादी
Kanpur Damad Sas Marriage: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दामाद अपनी ही सास की खूबसूरती पर दिल हार बैठा। दोनों घर से फरार हुए और कोर्ट मैरिज कर ली।
Kanpur News: ‘प्यार अंधा होता है’ और ‘मोहब्बत में कोई उम्र या रिश्ता नहीं देखा जाता’, इन कहावतों को सच साबित करने वाला एक बेहद अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। यहाँ एक दामाद अपनी ही सास की खूबसूरती पर इस कदर लट्टू हुआ कि दोनों समाज और पवित्र रिश्तों की मर्यादा भूल बैठे। दोनों ने न सिर्फ घर से भागकर कोर्ट मैरिज (Court Marriage) कर ली, बल्कि अब सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों से अपने इस नए रिश्ते को स्वीकार करने की गुहार लगा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कोर्ट मैरिज करने के बाद इस अनोखे जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जो इस समय तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो में दोनों ने साफ कहा है कि उन्होंने यह शादी किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी मर्जी से की है।
View this post on Instagram
समाज की परवाह किए बिना घर से हुए फरार
जब दोनों का प्यार परवान चढ़ा, तो उन्होंने लोक-लाज और समाज के बंधनों को तोड़कर एक साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं। एक दिन मौका पाकर दोनों घर से अचानक फरार हो गए। दामाद और सास के इस तरह एक साथ लापता होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। दोनों की तलाश की ही जा रही थी कि तभी खबर आई कि दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में जाकर शादी कर ली है।
ये भी पढ़े- राम मंदिर चढ़ावे पर अखिलेश यादव के आरोप से बवाल, चंपत राय और ट्रस्ट ने दिया जवाब
कैसे शुरू हुई ‘सास-दामाद’ की अनोखी लव स्टोरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी के बाद उसका अपनी ससुराल में आना-जाना काफी बढ़ गया था। इसी दौरान उसकी नजर अपनी सास पर पड़ी। सास दिखने में काफी खूबसूरत थी और दामाद पहली ही नजर में उन पर अपना दिल हार बैठा।
धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और नजदीकियां बढ़ने लगीं। देखते ही देखते यह रिश्ता प्यार में बदल गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस प्रेम प्रसंग (Damad Sas Love Story) की भनक न तो ससुराल वालों को लगी और न ही युवक की पत्नी को।
ये भी पढ़े- UP News: सीतापुर से लापता छात्रा का लखनऊ में मिला कंकाल, प्रेमी ने मारकर फेंका…





