Pepsi Sharma Death: पॉपुलर सिंगर पेप्सी शर्मा का निधन, सपना चौधरी संग हिट थी जोड़ी

Pepsi Sharma Death: हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का आज सुबह निधन हो गया। पेप्सी शर्मा को सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Pepsi Sharma Death: हरियाणवी लोक कलाकार व रागनी गायक पेप्सी शर्मा का निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पेप्सी शर्मा 38 साल के थे। इस इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों में से एक गिने जाते रहे हैं। पेप्सी शर्मा के आकस्मिक निधन से लोकसंगीत प्रेमियों, कलाकारों और सांस्कृतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पेप्सी शर्मा के हिट गाने-रागिनी

पेप्सी शर्मा प्रतिभाशाली गायक, संगीतकार और गीतकार थे. वह अपने शानदार हुनर ​​और लगन के लिए जाने जाते रहेंगे. उनके जुनून और क्रिएटिविटी ने म्यूज़िक इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी है. पेप्सी ने ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ के अलावा ‘गोरी रानी और पेप्सी शर्मा ने’, ‘तू जा बंदी ब्याहली’, ‘अरे हाइ… अरे हाइ’, ‘तेरे जीजा से तंग आली’ और ‘तेरी हां में और न में न’ जैसे हिट रागिनी और स्टेज शो किए.

सपना चौधरी संग स्टेज पर हिट थी जोड़ी

रागनी जगत में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस फेम लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनकी जुगलबंदी वाली रागनी मुकाबलों को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़ते थे। दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहती थीं।

हरियाणवी इंडस्ट्री में कभी भरपाई न होने वाला नुकसान

बता दें कि पेप्सी शर्मा तरह कई तरह के मंच आयोजनों, मेलों और रागिनी इवेंट में परफॉर्म करते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख जताना शुरू कर दिया है। हरियाणवी इंडस्ट्री में इसे कभी भरपाई न होने वाला नुकसान बता रहे हैं।

Back to top button