
Batwara 1947 का मोशन पोस्टर देख फैंस झूमे, फिर दिखेगी भारत-पाक विभाजन की कहानी
Batwara 1947 First Look: सनी देओल और आमिर खान की नई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज होते ही छा गया है और फैंस तारीफ कर रहे हैं। इसमें प्रीति जिंटा भी हैं।
Batwara 1947 First Look: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज करके हर किसी को एक बड़ा और शानदार सरप्राइज दिया है. इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. इंटेंस, थ्रिलिंग और सीधे दिलों को छू लेने वाला यह मोशन पोस्टर पूरी तरह से गुस्से, भावनाओं और कुछ कर गुजरने के पक्के इरादे से भरा हुआ है.
सामने आई फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की पहली झलक
मोशन पोस्टर की शुरुआत जलते हुए कागज के विजुअल से होती है, जिसके जरिए उस समय की तबाही और बिखराव का संकेत दिया जाता है। इसके बाद स्क्रीन पर सनी देओल नजर आते हैं। वह अफरा-तफरी और हिंसा के बीच दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। उनके चारों तरफ भीड़ और दंगे जैसे हालात हैं। उनके पीछे प्रीति जिंटा और अन्य लोग भी दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड में तनाव और संघर्ष से भरा माहौल है।
In times of hatred and fear, he chose courage.
Watch #Batwara1947 in theatres from 14th August 2026. pic.twitter.com/vqaFsTrqhg— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 9, 2026
विभाजन की त्रासदी दिखाएंगे सनी देओल
फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। यह उन आम लोगों की जिंदगी को दिखाती है जो इस विभाजन से प्रभावित हुए थे। कहानी में एक हिंदू परिवार को दिखाया गया है जो लाहौर से भारत आता है और उन्हें एक हवेली मिलती है जो पहले एक मुस्लिम परिवार की थी।
लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब उन्हें पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अभी भी रह रही है। इसी स्थिति से इंसानी रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक गहरी कहानी पेश की जाएगी।
ये भी पढ़े- Deepika Padukone: नए घर की बालकनी में चहकते दिखे रणवीर-दीपिका, एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप
स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है।
फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकारों की एक बेहतरीन स्टार कास्ट नजर आएंगे।
ये भी पढ़े- नर्सिंग सबसे ज्यादा Sexualized Profession!” कंगना रनौत के बयान से मचा बवाल





