Deepika Padukone: नए घर की बालकनी में चहकते दिखे रणवीर-दीपिका, एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप

Deepika Padukone: सोमवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपने समुद्र किनारे बने नए क्वाड्रुप्लेक्स घर की बालकनी में नजर आए। दोनों घर के इंटीरियर के काम की प्रोग्रेस देखने पहुंचे थे।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं और वह पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नए आशियाने में शिफ्ट होंगी। हाल ही प्रेगनेंट दीपिका पति रणवीर संग नए घर पहुंचीं और बालकनी में खड़ी नजर आईं। यहां दोनों आपस में बात कर रहे थे और दीपिका का बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था। जहां रणवीर ने लाल रंग टी-शर्ट पहनी थी, वहीं दीपिका ने सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था।

एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आया

तस्वीरों में दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो दिख रहा है. उन्होंने सफेद ढीला को-ऑर्ड सेट पहना था, वहीं रणवीर ने कैजुअल रेड टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट्स पहनी थी. कई तस्वीरों में कपल को मुस्कुराते हुए, घर के अलग-अलग हिस्सों में घूमते और घर में चल रहे काम की डिटेल्स डिस्कस करते हुए देखा गया। कुछ तस्वीरों में दोनों बालकनी में साथ खड़े होकर घर का जायजा लेते नजर आए.।

मां बनने के बाद नए घर में होंगी शिफ्ट

दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के आने की खबर शेयर की थी. यह घोषणा दोनों ने एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ भी नजर आई थी. दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में प्राइवेट वेडिंग से शादी की थी. उन्होंने सितंबर 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था और बाद में दिवाली के मौके पर उसका नाम सबको बताया था. “दुआ” का मतलब है “प्रार्थना”.

 दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह

कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर हाल ही में फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 में नजर आए थे। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1307 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जबकि इसके सीक्वल को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

 दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया।

Back to top button