Dhamaal 4: नीचे मगरमच्छ, ऊपर सांप… ‘Dhamaal 4’ के पोस्टर ने इंटरनेट पर मचाया गदर

Dhamaal 4 First Poster: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। अजय देवगन और संजय मिश्रा के इस एडवेंचर-कॉमेडी लुक को देख फैंस क्रेजी हो गए हैं।

Dhamaal 4 First Poster: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक ‘धमाल’ (Dhamaal) एक बार फिर दर्शकों के पेट में हंसते-हंसते दर्द करने आ रही है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) का पहला आधिकारिक पोस्टर (First Poster) सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

विक्रम-बेताल बने अजय और संजय मिश्रा

रिलीज हुए धमाकेदार पोस्टर में सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और दिग्गज कॉमेडियन संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) का बेहद मजेदार और अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है। पोस्टर में दोनों एक बेहद खतरनाक और संकरी चट्टान से उल्टे लटके हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस को ‘विक्रम-बेताल’ की याद आ गई है

मुसीबत यहीं खत्म नहीं होती; चट्टान के ठीक नीचे खूंखार मगरमच्छ मुंह खोले इंतजार कर रहे हैं, पास में ही एक जहरीला सांप है और बैकग्राउंड में विशाल समंदर दिखाई दे रहा है। दोनों के चेहरे के एक्सप्रेशंस यह बताने के लिए काफी हैं कि इस बार कॉमेडी में एडवेंचर का कितना जबरदस्त तड़का लगने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

इस कैप्शन और पोस्टर पर लिखे ‘The Adventure Awaits’ (रोमांच का इंतजार है) के टैगलाइन से यह साफ हो गया है कि इस बार धमाल गैंग किसी साधारण मुसीबत में नहीं, बल्कि ‘सोने के गुप्त खजाने’ की तलाश में निकलने वाली है। खजाने की यह खोज कितनी मजेदार और उतार-चढ़ाव से भरी होगी, इसकी गवाही फिल्म का पहला पोस्टर ही दे रहा है।

ये भी पढ़े- Batwara 1947 का मोशन पोस्टर देख फैंस झूमे, फिर दिखेगी भारत-पाक विभाजन की कहानी

फिर लौटेगा धमाल गैंग का जादू?

‘धमाल 4’ का निर्देशन एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी के सरताज इंद्र कुमार ही कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं।

बता दें कि साल 2007 में आई पहली ‘धमाल’ को आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन कल्ट कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। इसके बाद ‘डबल धमाल’ और ‘टोटल धमाल’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘धमाल 4’ भी अपने पुराने इतिहास को दोहराते हुए दर्शकों को उसी तरह लोटपोट कर पाती है या नहीं।

ये भी पढ़े- Deepika Padukone: नए घर की बालकनी में चहकते दिखे रणवीर-दीपिका, एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप

Back to top button