
IND vs AFG: हार्दिक पंड्याOUT… अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे
Hardik Pandya: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।
Hardik Pandya IND vs AFG: मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुका है और 13 जून से वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. प्रतिष्ठित सीरीज का आगाज हो. उससे पहले भारतीय टीम से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है.
विराट कोहली के बाद स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले पूरे वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें क्वाड्रिसेप्स में चोट की समस्या आई है. जिसकी वजह से वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं.
हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
जानकारी के मुताबिक, हार्दिक ने फिटनेस आकलन के दौरान पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की थी। हालांकि, इसी दौरान उनकी क्वाड्रिसेप्स मांसपेशी में खिंचाव आ गया। बताया जा रहा है कि यह चोट इतनी गंभीर है कि उन्हें कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैब प्रक्रिया से गुजरना होगा।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘रिकवरी के लिए लगभग तीन सप्ताह का समय चाहिए। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि तब तक उनका रिहैब पूरा नहीं हो पाएगा।’
ये भी पढ़े- बड़ी जीत के बाद भी गावस्कर का अलर्ट, बोले- असली चुनौती अभी बाकी
कल फिटनेस टेस्ट पास किया था
हालांकि, अब यह सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं। फैंस का कहना है कि जब उन्हें मंगलवार को फिटनेस क्लीयरेंस दी गई, फिर कैसे एक दिन बाद यह बात सामने आई कि वह अब सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और नई चोटि उजागर हुई। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि टीम के भीतर कुछ पक रहा है।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से धर्मशाला में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। हार्दिक के बाहर होने से टीम इंडिया के संतुलन पर असर पड़ सकता है क्योंकि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़े- IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट, ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक से संभाली पारी





