IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट, ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक से संभाली पारी

Vaibhav Sooryavanshi: शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप हो गए. मोहम्मद सिराज ने उनका विकेट लिया.

IND A vs SL A, Vaibhav Sooryavanshi: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव से भारतीय फैन्स को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उनकी पारी सस्ते में सिमट गई। मैच में उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल रहे. मोहम्मद शिराज की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच देकर वह आउट हुए. उनके विकेट का श्रीलंकाई टीम ने जोरदार जश्न मनाया.

वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट

पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी मोहम्मद शिराज का शिकार बन गए और 14 रन बनाकर आउट हुए। बाउंड्री के लिए सीधा शॉट खेलने के चक्कर में सूर्यवंशी से मिसटाइम हो गया और गेंद मिड-ऑफ की तरफ हवा में चली गई। सहान अराच्चिगे ने मिड-ऑफ पर नीचे रहकर कैच लपका। इस तरह इंडिया A का पहला विकेट गिरा।

ऋतुराज गायकवाड़ का शतक

श्रीलंका-ए टीम के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के पहले मैच में वैभव-प्रभसिमरन के जल्दी आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई और उन्होंने पारी के 44वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन के साथ अपने लिस्ट-ए क्रिकेट की 21वीं सेंचुरी ठोकी।

वैभव के लिए यह ट्राई सीरीज तैयारी की दृष्टि से बेहद अहम है, क्योंकि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया है. पहले प्रयास में वैभव फेल हो गए, लेकिन अगले दौरे की तैयारी के लिए उन्हें ट्राई सीरीज में कम से कम तीन पारी और मिलेंगी.

Back to top button