Alpha Teaser: आलिया भट्ट के एक्शन ने उड़ाए फैंस के होश; खौफनाक रोल में दिखे बॉबी देओल

Alpha Teaser: आलिया भट्ट और बॉबी देओल की स्पाई यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का धांसू टीजर आ गया है. इसमें आलिया जबरदस्त एक्शन सीन्स से फैंस का दिल जीत रही हैं.

Alpha Teaser: आलिया भट्ट स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर बुधवार को जारी किया गया। टीजर 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार और ट्रेन किया जाता है। टीजर में उनके पिता बॉबी देओल उन्हें ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से इंट्रोड्यूस कराते हैं, जिसे भारत के अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है।

रिलीज हुआ अल्फा का टीजर

10 जून को अल्फा के टीजर रिलीज डेट को फिक्स किया गया था। इस आधार पर तय समयानुसार अल्फा का पहला टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। यशराज फिल्म्स के एक्स हैंडल पर इसे शेयर किया है, जिसे फर्स्ट किल का नाम दिया गया है। टीजर देखने से साफ पता चल रहा है कि अल्फा में आलिया भट्ट अभिनेता बॉबी देओल की बेटी का किरदार निभा रही हैं।

आलिया भट्ट का दिखा दमदार एक्शन

टीजर का मुख्य आकर्षण एक्शन सीक्वेंस हैं. आलिया को हाथ से हाथ की लड़ाई, सामरिक अभियानों और जोखिम भरे मिशनों में प्रभावशाली सटीकता के साथ भाग लेते हुए दिखाया गया है. सीन स्टाइलिश होने के साथ-साथ रियल भी हैं, जबकि एक्शन बिल्कुल सच और जमीनी लगतेत हैं. टीजर का अंत एक भावुक सीन के साथ होता है, जब बॉबी का किरदार अपनी बेटी को अपना पहला मिशन सफलतापूर्वक पूरा करते हुए गर्व से देखता है.

ये भी पढ़े- Deepika Padukone: नए घर की बालकनी में चहकते दिखे रणवीर-दीपिका, एक्ट्रेस का दिखा बेबी बंप

एक बिल्कुल नए अवतार में आलिया

इस प्रोजेक्ट के बारे में पहले बात करते हुए, अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें अल्फा फिल्म इसलिए पसंद आई क्योंकि इसमें उन्हें एक ऐसे जॉनर को एक्सप्लोर करने का मौका मिला है जिसे भारतीय सिनेमा में महिला प्रधान फिल्मों के रूप में शायद ही कभी सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि हालांकि दर्शकों ने पुरुष प्रधान कहानियों में महिला एक्शन किरदार देखे हैं, लेकिन इस जॉनर में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा अभिनीत फिल्में अभी भी कम ही देखने को मिलती हैं.

अल्फा, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है, जिसकी शुरुआत 2012 में एक था टाइगर से हुई थी. बाद में इस फ्रैंचाइजी का विस्तार टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 के साथ हुआ, और यह भारत के पहले सिनेमाई यूनिवर्स में से एक बन गया.

ये भी पढ़े- Dhamaal 4: नीचे मगरमच्छ, ऊपर सांप… ‘Dhamaal 4’ के पोस्टर ने इंटरनेट पर मचाया गदर

बदल गई अल्फा की रिलीज डेट

पहले मेकर्स की तरफ से अल्फा की रिलीज डेट 10 जुलाई 2026 घोषित गई थी। लेकिन टीजर रिलीज के बाद इसमें बदलाव देखने को मिला है और अब ये स्पाई थ्रिलर 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मालूम हो कि फिल्म अल्फा में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा अभिनेता अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े- Batwara 1947 का मोशन पोस्टर देख फैंस झूमे, फिर दिखेगी भारत-पाक विभाजन की कहानी

Back to top button