
ईशा रेखी ने कंफर्म की बादशाह के साथ शादी, रैपर की गोद में बैठे दिखीं एक्ट्रेस
Badshah: रैपर बादशाह ने एक दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की। तस्वीरें वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग मिस्ट्री गर्ल को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर बता रहे हैं।
Badshah की शादी को लेकर पिछले 3 महीने से चर्चा चल रही है. इस मार्च में बादशाह की एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ वाली शादी की तस्वीरें वायरल हुईं. दोनों ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया. न ही दोनों ने साथ वाली तस्वीरें शेयर की. बस दोनों की शादी जानकारी आई. दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह से छुपाकर रखा. फैंस जानना चाहते थे कि क्या वे सच में शादीशुदा हैं या नहीं.
कौन है बादशाह की मिस्ट्री गर्ल?
एक दिन पहले बादशाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह एक और लड़की खेत में खड़े हुए नजर आ रहे हैं, लड़की बैक पोज में बादशाह के कंधे पर सिर रखी हुई है और उसका चेहरा छिपा हुआ है। इस तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर कई तरह के दावे किए जा रहे थे और मिस्ट्री गर्ल को लेकर कई अनुमान सामने आ रहे थे।
View this post on Instagram
इस फोटो की सच्चाई बादशाह की पत्नी ईशा रिखी तरफ से बताई गई है। दरअसल ईशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में कई पोस्ट शेयर किए हैं और बताया है कि बादशाह के साथ खेत में नजर आने वाली वह लड़की कोई और नहीं बल्कि वह खुद हैं।
बादशाह संग शेयर की तस्वीर
इसी सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आपने कभी कोई तस्वीर क्यों नहीं पोस्ट की बादशाह के साथ? आप उनकी पत्नी हैं, उनके साथ एक भी तस्वीर नहीं? इस सवाल के जवाब में ईशा ने बादशाह के साथ तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में ईशा बादशाह की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर मुस्कान है।

कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म को रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया था।
ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार का एक्शन-कॉमेडी सब पर भारी





