Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार का एक्शन-कॉमेडी सब पर भारी

Welcome to The Jungle Trailer: ‘वेलकम टू द जंगल’ का मजेदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर कॉमेडी से भरा है और एक-एक एक्टर ने शानदार काम किया है।

Welcome to The Jungle Trailer: ‘कॉमेडी और एक्शन वाली ‘वेलकम‘ फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर आज 11 जून को रिलीज हो चुका है। फिल्म रिलीज से 15 दिन पहले आए इस ट्रेलर ने आते ही तहलका मचा दिया है जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस सबकुछ ठूंस-ठूंस कर भरा दिख रहा है। इस 4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर ने हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। अक्षय कुमार अपने एक्शन और कॉमेडी से सब पर भारी पड़ते दिखे हैं।

ट्रेलर लॉन्च पर खर्च हुए लाखों रुपये

एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म निर्माताओं ने इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर 15 लाख रुपये से ज्यादा का खर्च किया है, जो इसे हाल के समय के सबसे बड़े फिल्म ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रमों में से एक बन गया है।

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की धांसू केमिस्ट्री

लर की शुरुआत में सभी एक्टर्स को इंट्रोड्यूस किया जाता है। इसके बाद कहानी शुरू होती है और धीरे-धीरे हंसी का कॉमेडी का बवंडर आता है। अक्षय कुमार फिल्म के मेन हीर हैं और हर सीन में अपने नैचुरल अंदाज से जान डालते हैं। ट्रेलर में कलाकार एक-दूसरे से जुड़े रियल लाइफ के चुटकुलों पर भी बात करते नजर आते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण पहलू अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी का एक साथ आना है, जो दर्शकों को ‘हेरा फेरी’ की उनकी पुरानी केमिस्ट्री की याद दिला रहा है। फिल्म में दोनों एक्टर्स एक बार फिर प्यार और नफरत के अनोखे रिश्ते में दिखेंगे। दलेर महेंदी का भी एक बड़ा डायलॉग है जो काफी फंनी है।

रवीना टंडन और अक्षय को एक साथ पर्दे पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है. वहीं अक्षय-सुनील और परेश रावल को देख फैंस ‘हेरा फेरी’ की भी डिमांड करने लगे. कॉमेडी टॉप लेवल है. म्यूजिक और सेट भी शानदार है.

ये भी पढ़े-  माँ बनने के बाद Katrina Kaif का बड़ा धमाका, OTT पर डेब्यू कर सकती हैं एक्ट्रेस!

वेलकम टू द जंगल कास्ट

ये मल्टीस्टारर फिल्म है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर महंदी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक जैसे तमाम स्टार्स हैं. सभी को ट्रेलर में जगह दी गई है. सभी ने शानदार परफॉर्म किया है. इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़े-  Alpha Teaser: आलिया भट्ट के एक्शन ने उड़ाए फैंस के होश; खौफनाक रोल में दिखे बॉबी देओल

हीरोपंती 2, बाघी 2, बाघी 3 और फूल एंड फाइनल जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. अब देखना होगा कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में किस तरह का करिश्मा कर दिखाते हैं. फिल्म 26 जून, 2026 को रिलीज हो रही है।

Back to top button