
Kalki 2 में हुई Alia Bhatt की एंट्री! दीपिका को रिप्लेस करके बनेंगी कल्कि की मां?
Alia Bhatt in Kalki 2: नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। फिल्म के खास हिस्से के लिए आलिया भट्ट भी इसकी शूटिंग कर रही है। क्या उन्होंने दीपिका को रिप्लेस किया है।
Alia Bhatt in Kalki 2: साल 2024 में प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार और काम को पसंद किया गया था। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि दीपिका कल्कि का पार्ट 2 से बाहर हो गई है। मेकर्स ने दीपिका को रिप्लेस करते हुए साई पल्लवी को अपने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया था। अब ताजा खबरों की मानें तो आलिया भट्ट भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकती हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
‘कल्कि 2’ में आलिया भट्ट का रोल
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट ‘कल्कि 2’ सुमति का किरदार नहीं निभा रही हैं, जिसे पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण ने निभाया था, बल्कि आलिया किसी और ही रोल में दिखाई देंगी. बताया तो ये भी जा रहा है कि आलिया भट्ट ने पहले ही ‘कल्कि 2’ के लिए कुछ सीन शूट कर लिए हैं और मेकर्स ने उनके शामिल होने की खबर किसी को नहीं लगने दी. खबरों के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के हटने के बाद साई पल्लवी इसमें ‘सुमति’ का किरदार निभा रही हैं.
View this post on Instagram
आलिया की टीम और कल्कि 2898 एडी की टीम में से किसी ने भी पब्लिकली सफाई नहीं दी है. फिल्म के एक स्पोकपर्सन ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘कोई शूटिंग नहीं. फिल्म में आलिया की एंट्री को लेकर ऑफिशियली कुछ भी क्लियर नहीं है. किसी ने सोशल मीडिया पर डाला और फिर किसी ने उसे कॉपी-पेस्ट कर दिया. उनकी कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई क्लियरिटी नहीं है.’
ये भी पढ़े- Gadar 3: फिर तहलका मचाएंगे सनी देओल, डायरेक्टर ने बताया कब रिलीज होगी ‘गदर 3’
मेकर्स ने किया था पोस्ट
बता दें कि दीपिका पादुकोण फिल्म में लीड रोल में थीं. पहली फिल्म में वो प्रेग्नेंट लेडी के किरदार में थीं. सीक्वल में उनका रोल अहम होने वाला था. हालांकि, दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया. फिल्ममेकर्स ने दीपिका की एग्जिट को लेकर ऑफिशियली पोस्ट किया था.
ये भी पढ़े- Box Office: ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ की थमी रफ्तार, ‘हॉन्टेड 3D’ का कमाल
कल्कि का बजट और कमाई
साल 2024 में रिलीज हुई ‘कल्कि’ की बात करें तो इस फिल्म को बजट 600 करोड़ रुयये था. इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 646 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, ‘कल्कि’ ने दुनिया भर में 1042 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.
ये भी पढ़े- Akshay Kumar: ‘तीस मार खां’ के सेट पर रोज उड़कर आते थे अक्षय कुमार, फराह खान का खुलासा…





