Sonu Nigam की सेहत हुई खराब, सिंगर ने Video शेयर कर दिखाया अपना हाल

Sonu Nigam Share Health Update: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम इन दिनों हेल्थ से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं. सिंगर ने खुद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है

Sonu Nigam Share Health Update: सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) अपने कमिटमेंट के कितने पक्के हैं, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक हफ्ते से दर्दनाक बीमारी से जूझने और मेडिकल ट्रीटमेंट चलने के बाद भी सिंगर ने फैंस के लिए मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस करने का डिसीजन लिया है। सोनू निगम ने हाल ही में अपने फैंस के साथ खुद यह जानकारी शेयर करते हुए बताया कि वह एक दर्दनाक बीमारी है, जिससे वह काफी परेशान चल रहे हैं।

दर्द में हैं सोनू निगम

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में सोनू ने बताया कि उन्हें ‘पिंच्ड नर्व’ (नसों के दबने) की समस्या है और इस परेशानी का पता लगाने के लिए उन्होंने कई मेडिकल टेस्ट करवाए हैं. सोनू ने वीडियो में बताया, “मेरी नसें दब गई हैं. पिछले एक हफ़्ते से मेरे MRI और CT स्कैन हो रहे हैं. मैं बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं.”  सिंगर ने बताया कि इस स्थिति में लगातार मेडिकल केयर की ज़रूरत पड़ी है, जिसमें स्कैन, दवाइयां और फिजियोथेरेपी सेशन शामिल हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

 

सोनू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैन्स उन्हें आराम करने की और अपना खयाल रखने की सलाह दे रहे हैं. सोनू की पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, जल्दी ठीक हो जाइए सर. आपकी आवाज अभी रिवकर कर रही है. आप आराम कीजिए और अपना खयाल रखिए. एक ने लिखा, गेट वेल सून लेजेंड. एक ने लिखा, आप हमेशा की तरह रॉक ही करेंगे. एक ने कमेंट किया, दुनिया के हर एक संगीत प्रेमी की दुआएं आपके साथ है.

ये भी पढ़े- Akshay Kumar: ‘तीस मार खां’ के सेट पर रोज उड़कर आते थे अक्षय कुमार, फराह खान का खुलासा…

Back to top button