
ALPHA Trailer: सीता बन लंका जलाएंगी आलिया भट्ट, ऋतिक की ENTRY ने सोशल पर लगाई आग
Alpha Trailer Out: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा‘ का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसमें दोनों हसीनाएं जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं.
Alpha Trailer: अब आलिया भट्ट स्पाई की फिल्म ‘ऐल्फा’ का धांसू ट्रेलर आ गया है। जिसका कुछ वक्त पहले ही टीजर भी आया था। लेकिन इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब ट्रेलर में मेकर्स ने सबकुछ बता दिया। भाई कैमियो वाला सरप्राइज ही फिल्म के लिए रहने देते। लेकिन मेकर्स ने पहले ही बता दिया कि ऋतिक रोशन का ‘ऐल्फा’ में कैमियो होने वाला है। इस बार आलिया भट्ट अकेले एक्शन मोड में नहीं दिखीं, उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं।
देख लीजिए कैसा है ट्रेलर
कैसा है ‘अल्फा’ का ट्रेलर?
‘अल्फा’ में आलिया भट्ट सीता नाम की लड़की का किरदार निभा रही है. वहीं, बॉबी देओल फिल्म में सीता के पिता फतेह सिंह लखावत का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर बाप और बेटी के रिश्ते और एक सीक्रेट मिशन के ईद-गिर्द घूमता है.
बॉबी देओल का खतरनाक ट्विस्ट
पता चलता है कि बॉबी देओल असल में आलिया का पिता है ही नहीं। बल्कि उसने अपने ‘अल्फा’ मिशन के लिए आलिया को बचपन में किडनैप किया था और फिर खूंखार तरीके से ट्रेन किया और सीता नाम दिया। लेकिन अब वही सीता उसकी लंका का सर्वनाश करेगी, जिसमें अनिल कपूर साथ देंगे।
‘अल्फा’ में बॉबी देओल के किरदार का नाम फतेह है और उसके भी कई दमदार डायलॉग हैं। आखिर में वह बोलता है- इंडिया ने अल्फा की कद्र नहीं की। अब इंडिया अल्फा से डरेगा। फिर होती है ऋतिक रोशन की एंट्री, लेकिन किरदार क्या होगा, यह एक सस्पेंस है।
अल्फा’ की कास्ट और रिलीज डेट
‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है, पर फीमेल स्पाई वाली यह पहली फिल्म है। आलिया भट्ट इसमें लीड रोल में हैं और साथ में शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी हैं। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। इसे शिव रवैल ने किया है। फिल्म की कहानी एक्टर उदय चोपड़ा ने लिखी है।





