UP news: ‘ड्यूटी पर नो रील; सिस्टम पर उठते हैं सवाल’, पुलिस के जवानों को CM योगी की नसीहत

UP Police reel news: लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी ने कहा कि ड्यूटी पर रील बनाकर आप लोग हंसी का पात्र बनते हैं। लोगों को सिस्टम पर उंगली उठाने का मौका मिलता है, इसलिए ऐसा मत करिए।

UP Police reel news: सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के एक कार्यक्रम में ड्यूटी पर रील बनाने वालों को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी। कहा कि ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए कि हंसी का पात्र बनना पड़े। उन्होंने कहा कि आप सभी प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘विकसित भारत’ विजन को बढ़ाने के सारथी हैं। इसके लिए आत्म अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है और आप इसे बनाए रखेंगे। ड्यूटी के प्रति सजगता और हर कार्य में गंभीरता होनी चाहिए।

ड्यूटी पर रील मत बनाओ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को नसीहत देते हुए कहा, ‘हमें कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जो अनावश्यक तौर पर हमें हंसी का पात्र बनाए। इससे सिस्टम पर अनावश्यक उंगली उठाने का प्रयास होता है। उस समय हमें अपनी ड्यूटी के प्रति सजग होना होगा, ना कि रील बनानी होगी। कुछ लोग अपने आप कुछ कर नही सकते, तो अनावश्यक सिस्टम पर उंगली उठाते हैं। जिसकी जहां ड्यूटी है, वह कार्य करेगा तो परिणाम अपने आप आएगा। उस परिणाम को लाने के लिए टीम भाव के साथ हम सबको आगे बढ़ना होगा।’

ये भी पढ़े-UP News: लखनऊ से लेकर अमेठी तक CBI की रेड, यूपी शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

सीएम योगी बुधवार को मिशन रोजगार के तहत यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चुने गए 930 कंम्प्यूटर ऑपरेटरों (गेड-ए) को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सीएम ने चुने गए अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और भर्ती को समय पर पूरा करने के लिए बोर्ड को धन्यवाद दिया।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवचयनित अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधुनिक तकनीक एवं सुरक्षा मानकों आदि की जानकारी के साथ टीम भावना, पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ अच्छा परफॉरमेंस देंगे।

ये भी पढ़े-अयोध्या के बाद अब मथुरा में ‘चंदा चोरी’ पर बवाल, संत ने CM योगी को खून से लिखी चिट्ठी

Back to top button