
IPL 2027 में युवराज सिंह की धमाकेदार एंट्री! इस टीम के बन सकते है हेड कोच
Yuvraj Singh: पूर्व भारतीय दिग्गज युवराज सिंह आईपीएल 2027 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ बतौर कोचिंग कंसलटेंट जुड़ने जा रहे हैं।
Yuvraj Singh: भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि, इस बार वह मैदान पर चौके-छक्के लगाते नहीं, बल्कि डगआउट में रणनीति बनाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स (टाइम्स ऑफ इंडिया) के मुताबिक, युवराज सिंह आईपीएल 2027 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ बतौर कोचिंग कंसलटेंट (Coaching Consultant) जुड़ने जा रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का नया सपोर्ट स्टाफ
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में युवी को अपने साथ जोड़ना फ्रेंचाइजी का एक बड़ा और अहम फैसला माना जा रहा है। दिल्ली के मौजूदा कोचिंग सेटअप में ये बड़े नाम शामिल हैं:
-
हेड कोच: हेमांग बदानी
-
असिस्टेंट कोच: इयान बेल
-
बॉलिंग कोच: मुनाफ पटेल
-
फील्डिंग कोच: जॉन मूनी और ज्ञानेश्वर राव
-
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट: वेणुगोपाल राव
शानदार रहा है युवी का आईपीएल करियर
युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर में कुल 132 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2,750 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने अपनी जादुई स्पिन गेंदबाजी से भी कमाल किया है और आईपीएल के इतिहास में उनके नाम 2 हैट्रिक लेने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है।
यह पहला मौका होगा जब युवराज किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के औपचारिक कोचिंग सेटअप का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले वे अनौपचारिक रूप से अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अब्दुल समद जैसे युवा भारतीय खिलाड़ियों को मेंटर कर चुके हैं, जिसका फायदा इन खिलाड़ियों को इंटरनेशनल स्तर पर भी मिला है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आशीष नेहरा, जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग जैसे अपने पुराने साथियों की तरह कोचिंग की दुनिया में कदम रखने वाले युवी, दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत बदल पाते हैं या नहीं।
ये भी पढ़े- WT20 World Cup: भारतीय टीम को बड़ा झटका, ये फिरकी गेंदबाज वर्ल्ड कप से बाहर





