
धनुष और Mrunal Thakur का हुआ ब्रेकअप? खत्म हुआ दोनों का रिश्ता…
Dhanush Mrunal Thakur Breakup: सुपरस्टार धनुष और साउथ से बॉलीवुज में छाईं जानी-मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
Dhanush Mrunal Thakur Breakup: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रहे साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) का अब कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है। फिल्मफेयर की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस रूमर्ड कपल ने अब अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है।
कैसे शुरू हुई थीं अफेयर की खबरें?
धनुष और मृणाल ठाकुर के बीच अफेयर की चर्चाएं तब से तेज हुई थीं जब दोनों को कई मौकों और फिल्मी इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया था। कुछ समय पहले धनुष, मृणाल की एक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी पहुंचे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियों और यहाँ तक कि शादी तक की अफवाहें उड़ने लगी थीं।
View this post on Instagram
हालांकि, इस कथित रिलेशनशिप या अब हो रहे ब्रेकअप को लेकर न तो धनुष और न ही मृणाल ठाकुर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है। इससे पहले मृणाल ने एक इंटरव्यू में इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताते हुए कहा था कि उनका पूरा ध्यान फिलहाल सिर्फ उनके काम पर है।
दोनों के वर्कफ्रंट पर एक नजर
काम की बात करें तो धनुष जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘Om’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ ममूटी और साई पल्लवी जैसे बड़े सितारे दिखाई देंगे। वहीं, मृणाल ठाकुर भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं और हाल ही में उन्हें कुछ म्यूजिक वीडियोज और बड़ी फिल्मों में देखा गया है।
अब इस ब्रेकअप की खबर में कितनी सच्चाई है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इस रिपोर्ट ने दोनों के फैंस को हैरान जरूर कर दिया है।





