Cocktail 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वर्ल्डवाइड कमाई से टूटा रिकॉर्ड

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹24 करोड़ का बिजनेस कर पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मच-अवेटीड रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ (Cocktail 2) शुक्रवार, 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यूज के बावजूद, दर्शकों ने फिल्म को बेहद प्यार दिया है। इसी का नतीजा है कि होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन देश और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है।

ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2′ ने पिछले 10 सालों में किसी भी रोमांटिक फिल्म के मुकाबले सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारत में हुई शानदार शुरुआत

घरेलू बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर शाहिद कपूर की इस फिल्म ने पहले दिन बेहतरीन शुरुआत की। फिल्म ने भारत में 14.1 करोड़ रुपये का नेट (Net) कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रॉस (Gross) कलेक्शन 16.64 करोड़ रुपये रहा।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा इतिहास

ओवरसीज (विदेशों) में भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोला। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 7.36 करोड़ रुपये बटोरे हैं। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘कॉकटेल 2’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड ₹24 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है।

ये भी पढ़े-Cocktail 2 Review: शाहिद-रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ रिलीज, कृति सेनन ने लूटा मजमा

तोड़ दिए इन बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

24 करोड़ रुपये की इस धमाकेदार वर्ल्डवाइड ओपनिंग के साथ ‘कॉकटेल 2’ ने इस जॉनर (रोमैंटिक-कॉमेडी) की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है:

  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: ₹23.32 करोड़

  • तू झूठी मैं मक्कार: ₹22.38 करोड़

  • जब हैरी मेट सेजल: ₹22 से ₹23 करोड़

इसके साथ ही शाहिद कपूर ने अपनी ही पिछली फिल्म ‘ओ’रोमियो’ (जिसने ₹12.53 करोड़ की ओपनिंग ली थी) के मुकाबले पहले दिन लगभग दोगुनी कमाई की है। अब ट्रेड एनालिस्ट्स की नजरें फिल्म के पहले वीकेंड (शनिवार और रविवार) के कलेक्शन पर टिकी हैं।

ये भी पढ़े- धनुष और Mrunal Thakur का हुआ ब्रेकअप? खत्म हुआ दोनों का रिश्ता…

Back to top button