Aaj Ka Rashifal: इन राशियों का दिन रहेगा शानदार, इनको होगी परेशानी

Aaj ka Rashifal 21 June 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों का संयोग कई राशि वालों की टेंशन बढ़ा सकता है। आज रविवार को कई राशि वालों को सतर्क रहनेकी जरूरत है, जबकि कुछ राशि वालों के पास पैसा आएगा।

Aaj ka Rashifal 21 June 2026: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है. दोपहर 03:21 तक सप्तमी तिथि रहेगी और इसके बाद अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो सुबह 09:31 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा. विशेष बात यह है कि दोपहर 03:40 तक सिंह राशि में चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा, जिसके बाद कन्या राशि में जाते ही जातकों को मानसिक तनाव से बड़ी राहत मिलेगी.

 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 जून का राशिफल

मेष राशि- दिन भागदौड़ वाला रह सकता है। सुबह से ही काम का दबाव महसूस होगा, लेकिन मेहनत का फायदा भी मिल सकता है। किसी पुराने काम में अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सलाह काम आ सकती है।

वृषभ राशि- ध्यान आज घर-परिवार पर ज्यादा रहेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात या फोन पर बातचीत हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।

मिथुन राशि- आज नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। कामकाज में कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को छोटी लेकिन संतोषजनक सफलता मिल सकती है। बातचीत में संयम रखना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि- दिन राहत देने वाला रह सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम आगे बढ़ सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर नजर आ सकती है।

सिंह राशि-  आज कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है। अधिकारी आपके काम से खुश रह सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से संपर्क हो सकता है। शाम के समय मन हल्का और खुश रहेगा।

कन्या राशि- आज मेहनत का दिन है। जिस काम पर लंबे समय से ध्यान दे रहे थे, उसमें प्रगति देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

तुला राशि- इन लोगों को आज धैर्य से काम लेना होगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और दिन के अंत तक राहत महसूस होगी।

वृश्चिक राशि- आपके लिए दिन अच्छा रह सकता है। कई जरूरी काम समय पर पूरे हो सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति संतुलित बनी रहेगी।

धनु राशि- आज किसी नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभ दे सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि- सामने कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हालांकि आप उन्हें आसानी से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि- आप लोगों को जल्दबाजी से बचना होगा। किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। पुराने विवादों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा।

मीन राशि- दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button