“भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर” – अक्षय कुमार के बयान ने मचाई हलचल

Akshay Kumar: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने भोजपुरी सिनेमा की तुलना हॉलीवुड से की है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में अक्षय कुमार ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। हाल ही में फिल्म के नए ट्रैक को लेकर एक इवेंट हुआ। इस इवेंट में सभी स्टार्स ने खूब हंसी-मजाक किया और मीडिया के साथ बातचीत की।

भोजपुरी गाने ‘घिस घिस’ पर किया डांस

दरअसल, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार ने एक भोजपुरी गाना किया है, जिसका नाम ‘घिस घिस’ है। इस गाने में वह भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

हॉलीवुड से की भोजपुरी सिनेमा की तुलना

जब इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या वह आने वाले समय में भोजपुरी फिल्मों में काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं? तो इस पर उन्होंने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया। अक्षय ने भोजपुरी सिनेमा की तुलना सीधे हॉलीवुड से कर दी।

अक्षय कुमार ने कहा “भोजपुरी, हॉलीवुड से भी बेहतर है। मैंने वो लाइन इसलिए कही क्योंकि हॉलीवुड वाले इस गाने (घिस घिस) को न तो सुन सकते हैं और न समझ सकते हैं। उन्होंने ऐसा गाना कभी देखा ही नहीं है। हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हमारे देश में इतनी सांस्कृतिक विविधता (कल्चरल वैरायटी) है और हमारे गाने अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों में बनते हैं।”

ये भी पढ़े-Rooh: इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘रूह’ से कांप उठे फैंस, टीज़र ने बढ़ाया सस्पेंस

‘हेरा फेरी’ को लेकर भी मिला हिंट

इसी इवेंट के दौरान फिल्म के सह-कलाकार परेश रावल ने भी फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी आइकॉनिक फिल्म सीरीज ‘हेरा फेरी’ के अगले पार्ट की ओर इशारा करते हुए कहा, “हेरा फेरी चलती रहेगी।” हालांकि, ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फिलहाल कुछ विवादों के कारण काम रुका हुआ है, लेकिन परेश रावल के इस बयान ने फैंस की उम्मीदें फिर से जगा दी हैं।

ये भी पढ़े-Eetha Teaser: ‘तमाशा क्वीन’ बनकर छाई श्रद्धा कपूर, ‘ईठा’ का दमदार टीज़र रिलीज़

Back to top button