Rooh: इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘रूह’ से कांप उठे फैंस, टीज़र ने बढ़ाया सस्पेंस

Emraan Hashmi Rooh: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म ‘रूह’ के साथ पर्दे पर डराने आ रहे हैं। मयंक शर्मा के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

Emraan Hashmi Rooh: बॉलीवुड के ‘हिट मशीन’ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के फैंस के लिए एक बेहद रोमांचक खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और सदाबहार गानों से लोगों का दिल जीतने वाले इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पसंदीदा जॉनर (Genre) में वापसी करने जा रहे हैं। एक्टर ने अपनी नई फिल्म ‘रूह’ (Rooh) का आधिकारिक एलान कर दिया है, जो एक शानदार म्यूजिकल हॉरर (Musical Horror) फिल्म होने वाली है।

कब्जे में इमरान हाशमी की ‘रूह’

इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टीज़र शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। हालांकि, इस रूह कंपाने वाले सफर के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फिल्म साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है। खास बात यह है कि इसे सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि साउथ के दर्शकों के लिए तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘रूह’ के मेकर्स ने अभी कहानी का पूरी तरह खुलासा नहीं किया है, लेकिन इमरान हाशमी इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा “रूह एक ऐसी स्क्रिप्ट है जिसने मुझे पहली बार में ही बहुत प्रभावित किया। इसमें आज के जमाने के हॉरर (Modern Horror), गहरे इमोशन और कमाल के म्यूजिक का एक बहुत ही जबरदस्त और अनोखा मेल देखने को मिलेगा।”

कौन हैं फिल्म के मेकर्स?

इस म्यूजिकल हॉरर फिल्म की स्क्रिप्ट को मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने मिलकर लिखा है। विशाल और मयंक इससे पहले ‘लुकाछिपी’ और ‘छोरी’ जैसी बेहतरीन कहानियों के लिए अपनी पहचान बना चुके हैं। फिल्म के निर्देशन (Direction) की कमान भी मयंक शर्मा ही संभाल रहे हैं।

ये भी पढ़े- Eetha Teaser: ‘तमाशा क्वीन’ बनकर छाई श्रद्धा कपूर, ‘ईठा’ का दमदार टीज़र रिलीज़

इमरान हाशमी का वर्कफ्रन्ट

हॉरर जॉनर में कदम रखने से पहले इमरान हाशमी जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) में नजर आने वाले हैं, जो इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास दशहरा पर रिलीज होने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ (Gunmaaster G9) भी कतार में है।

साफ है कि आने वाले समय में इमरान हाशमी अपने अलग-अलग किरदारों से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़े- Baby Do Die Do Trailer: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर, ‘देसी हिटवुमेन’ बनकर डराने आईं हुमा कुरैशी

Back to top button