
Mirzapur: ‘गद्दी’ के लिए फिर खून की होली खेलेंगे कालीन भैया, पोस्टर ने जमाया भौकाल
Mirzapur: The Movie से कालीन भैया का पहला लुक रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी स्टारर यह क्राइम ड्रामा फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रही है।
अमेज़न प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने ओटीटी (OTT) की दुनिया में जो तहलका मचाया था, वह अब सिनेमाघरों में दोहराने के लिए तैयार है। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस (एक्सेल एंटरटेनमेंट) ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) से पंकज त्रिपाठी का पहला और बेहद दमदार लुक रिलीज कर दिया है।
खतरनाक दिखे ‘कालीन भैया’
सामने आए पोस्टर में पंकज त्रिपाठी अपने आइकॉनिक किरदार ‘कालीन भैया’ के रूप में पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और डरावने लुक में नजर आ रहे हैं। माथे पर लाल टीका, लाल कुर्ता और आंखों में वही पुराना गुस्सा साफ बयां कर रहा है कि इस बार मिर्जापुर की गद्दी का मुकाबला बहुत खूनी होने वाला है।

मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए बड़ा ही शानदार कैप्शन लिखा “जो आया है वो जाएगा, बस मर्जी कालीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर…”
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
बता दें कि अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की जा रही ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है, और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है. इस फ़िल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं और इसे 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.
View this post on Instagram
मिर्ज़ापुर द मूवी स्टार कास्ट
मिर्जापुर द मूवी की स्टार कास्ट की बात करें को इसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास भी शामिल हैं.
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले इसके सुपरहिट सीजन्स को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म का आधिकारिक टीज़र कल दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़े- भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर” – अक्षय कुमार के बयान ने मचाई हलचल





