
Baahubali 3 पर राणा दग्गुबाती ने लगाई मुहर! Prabhas ने भी दिया सबसे बड़ा हिंट
Baahubali 3 Update: नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘Baahubali: The Torchbearer‘ में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने ‘बाहुबली 3’ के आने की पुष्टि कर दी है।
Baahubali 3 Release Update: भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘बाहुबली’ (Baahubali) फ्रैंचाइजी ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। फैंस सालों से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, और अब यह इंतजार खत्म होने की उम्मीद जाग गई है। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई नई डॉक्यूमेंट्री ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ (Baahubali: The Torchbearer) में फिल्म की स्टार कास्ट ने ‘बाहुबली 3’ (Baahubali 3) के आने का बहुत बड़ा हिंट दे दिया है।
क्या सच में आ रही है ‘बाहुबली 3’?
नेटफ्लिक्स की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में फिल्म के मुख्य कलाकार प्रभास (Prabhas), राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) एक साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं।
#Baahubali3 is ON ✅🔥
“The world 🌎 may not be ready yet, but there’ll be more #Baahubali… Baahubali…..3.”
— #RanaDaggubati pic.twitter.com/CxxkI4NqlI— Movies Singapore (@MoviesSingapore) June 26, 2026
वीडियो में राणा दग्गुबाती कहते हैं, “हो सकता है कि दुनिया अभी इसके लिए तैयार न हो, लेकिन बाहुबली जरूर आएगी…” इसके तुरंत बाद प्रभास मुस्कुराते हुए अपनी तीन उंगलियां दिखाते हैं (जो पार्ट 3 की ओर इशारा है) और वहां मौजूद अनुष्का समेत सभी लोग हंसने लगते हैं। वीडियो का अंत इन शब्दों के साथ होता है “और यह विरासत जारी रहेगी” (And this legacy will continue)।
ये भी पढ़े-Movie Review: कॉमेडी, एक्शन और देशभक्ति का तड़का, हंसाने में सफल रहे अक्षय कुमार
फैंस के बीच मची खलबली
इस क्लिप के सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘Baahubali 3’ ट्रेंड करने लगा है। फैंस का मानना है कि डायरेक्टर एस.एस. राजामौली (SS Rajamouli) बहुत जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
आपको बता दें कि ‘बाहुबली: द टॉर्चबियरर’ एक 4-एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो इस ऐतिहासिक फिल्म के बनने के सफर, पर्दे के पीछे के फुटेज और इसके ग्लोबल इम्पैक्ट को दिखाती है। साल 2015 और 2017 में आए इसके पिछले दोनों पार्ट्स ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी थी, और अब तीसरे पार्ट के इस हिंट ने सिनेमा प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
ये भी पढ़े- CHAUHAAN: पठानों से कहना, चौहान आ रहा…, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहे अजय देवगन





