
CHAUHAAN: पठानों से कहना, चौहान आ रहा…, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहे अजय देवगन
Ajay Devgn New Movie Chauhaan: अजय देवगन की नई फिल्म ‘चौहान’ का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है। भारत-कश्मीर मुद्दे पर बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का एक सुपरहिट गाना भी सुनाई दे रहा है।
CHAUHAAN Title Announcement: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार एक्शन करने के लिए तैयार हैं। उनके पिता और मशहूर स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के जन्मदिन के खास मौके पर जियो स्टूडियोज (Jio Studios) ने अजय देवगन की नई फिल्म ‘चौहान’ (Chauhaan) का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बन गया है।
कश्मीर मुद्दे पर टिकी है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘चौहान’ का जो अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। यह फिल्म भारत-कश्मीर के गंभीर मुद्दे पर आधारित है। वीडियो की शुरुआत ही एक बेहद संजीदा और झकझोर देने वाले डायलॉग से होती है, जिसमें सवाल पूछा गया है- ‘300 युवा आए थे, तो 270 ही घर क्यों लौटे?’
वीडियो में कश्मीरी युवाओं को प्रदर्शन करते हुए दिखाया गया है, जो इस बात की तरफ इशारा करता है कि फिल्म की कहानी काफी रियलिस्टिक और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है।
अमिताभ बच्चन के गाने का तड़का
इस अनाउंसमेंट वीडियो की सबसे अनोखी बात इसका बैकग्राउंड म्यूजिक है। वीडियो के अंत में जब ओजी एक्शन स्टार अजय देवगन का दमदार लुक सामने आता है, तब बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की आइकॉनिक फिल्म ‘हम’ का सुपरहिट गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ बजता हुआ सुनाई देता है। कश्मीर के गंभीर माहौल के बीच इस गाने का इस्तेमाल दर्शकों के लिए काफी सरप्राइजिंग है।
ये भी पढ़े- Mirzapur The Movie Teaser: गद्दी नहीं अब ‘एम्पायर’ का होगा खेल, मूवी में बढ़ा मिर्जापुर का भौकाल
कब रिलीज होगी चौहान
खास बात यह है कि फिल्म चौहान की घोषणा अजय देवगन के पिता स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन के जन्मदिन पर की गई है. यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म को ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशू शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि चौहान का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं. फिल्म की घोषणा के बाद फैंस कमेंट कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं.
ये भी पढ़े- CHAUHAAN: पठानों से कहना, चौहान आ रहा…, बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने आ रहे अजय देवगन





