
Lucknow News: यूपी STF की गोली से ढेर हुआ कुख्यात शूटर, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में था आरोपी
Lucknow News: लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी और कुख्यात अपराधी संजीव मारा गया। वह बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लखनऊ के इंदिरा कैनाल रोड पर हुई एक पुलिस मुठभेड़ में अंबेडकरनगर का कुख्यात अपराधी संजय उर्फ संजीव मारा गया है। मारे गए अपराधी पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, वह मई 2026 में पीजीआई इलाके में दिनदहाड़े हुए प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर था. आरोपी पर कई जिलों में हत्या समेत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.
बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, संजीव लखनऊ के चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। इसके अलावा वह अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत कई अन्य जिलों में भी रंगदारी, लूट और हत्या जैसे कई संगीन मामलों में वांछित (wanted) था।
ये भी पढ़े- लखनऊ में पेट्रोल पंप पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्थरबाजी और मारपीट में कई घायल
घेराबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को इंदिरा कैनाल रोड के पास संजीव की मौजूदगी की सटीक इनपुट मिली थी। जब पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो उसने बचने के लिए पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में शूटर संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- Kunda के शेखपुर आशिक गांव में भारी पुलिस बल तैनात, राजा भैया के पिता घर में नजरबंद
इस एनकाउंटर के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और संजीव के अन्य मददगारों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़े-Scrap Yard में लगी आग ने लिया विकराल रूप, कई दुकानें और 20 वाहन जलकर खाक…




