
Aaj Ka Rashifal: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें अपना भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: जानिए रविवार, 28 जून का राशिफल। मेष, वृषभ और कर्क समेत इन 3 राशियों के लिए कल का दिन बेहद शुभ रहेगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
Aaj Ka Rashifal, 28 June 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक और साप्ताहिक भविष्यफल का आकलन किया जाता है। 28 जून 2026 को रविवार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 28 जून का दिन कुछ खास राशियों के लिए बेहद फलदायी रहने वाला है, वहीं कुछ राशियों को कल संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
इन 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
कल के दिन मेष, वृषभ और कर्क राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मेष राशि वालों के लिए सीखने और आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। वृषभ राशि वालों का दिमाग एक्टिव रहेगा और नए आइडिया से लाभ होगा। वहीं, कर्क राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल और करियर में प्रगति देखने को मिलेगी।
सभी 12 राशियों का कल का राशिफल (Mesh to Meen Horoscope)
-
मेष राशि (Aries): कल का दिन कुछ नया सीखने के लिए बेहतरीन है। पढ़ाई या करियर को लेकर बनाई गई छोटी योजनाएं सफल होंगी। तनाव दूर होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
-
वृषभ राशि (Taurus): खुद पर भरोसा रखें। आपकी त्वरित सोच (Quick Thinking) कल जटिल समस्याओं को आसानी से सुलझा लेगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों की बात को ध्यान से सुनें।
-
मिथुन राशि (Gemini): बातचीत में विनम्रता बनाए रखें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। सामान्य दिनचर्या का पालन करने से मानसिक शांति मिलेगी।
-
कर्क राशि (Cancer): धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। आपकी स्किल्स और कड़ी मेहनत से करियर में तरक्की के योग हैं। अचानक बड़े बदलावों से बचें।
-
सिंह राशि (Leo): प्रेम संबंधों में शांति और समझदारी से काम लें। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों मजबूत रहेगी।
-
कन्या राशि (Virgo): लव लाइफ शानदार रहेगी। हालांकि, ऑफिस में काम का दबाव या व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक और स्वास्थ्य के मोर्चे पर कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
-
तुला राशि (Libra): कल धन से जुड़ी थोड़ी परेशानी हो सकती है। काम पर पूरा फोकस रखें और बेवजह के तनाव से बचें। पार्टनर के प्रति वफादार रहें।
-
वृश्चिक राशि (Scorpio): प्रोफेशनल लाइफ में आपका दबदबा बढ़ेगा। लव लाइफ में कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने लाइफ पार्टनर की राय जरूर लें।
-
धनु राशि (Sagittarius): कार्यक्षेत्र के विवाद सुलझेंगे। आर्थिक मामलों में हाथ थोड़ा तंग रखनी की जरूरत है, बजट देखकर खर्च करें। सेहत सामान्य रहेगी।
-
मकर राशि (Capricorn): कल सीनियर्स या मैनेजमेंट के साथ तालमेल बिगाड़ने से बचें। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आपका स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष दोनों मजबूत रहेगा।
-
कुंभ राशि (Aquarius): ऑफिस की गॉसिप (अफवाहों) से दूर रहें, अन्यथा आपकी प्रोडक्टिविटी प्रभावित हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन लव लाइफ में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है।
-
मीन राशि (Pisces): प्रेम संबंधों में अहंकार या ‘ईगो’ को बीच में न आने दें। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें, आपकी मेहनत रंग लाएगी।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। अपनी राशि के सटीक उपायों के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।





