Awarapan 2: दमदार अंदाज में लौटे इमरान हाशमी, आवारापन 2 का धांसू टीजर आउट

Awarapan 2 Teaser Out: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीज़र रिलीज़ हो गया है। शिवम पंडित का कमबैक और दिशा पाटनी का लुक देख फैंस इमोशनल हो गए हैं।

Emraan Hashmi Awarapan 2 Teaser Out: साल 2007 में आई इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म के सीक्वल आवारापन 2′ (Awarapan 2) का धमाकेदार टीज़र रिलीज़ कर दिया है। पूरे 19 साल बाद इमरान हाशमी को एक बार फिर उनके आइकॉनिक किरदार ‘शिवम पंडित’ के रूप में देखकर फैंस बेहद भावुक और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

श्रिया की जगह दिखीं दिशा पाटनी

टीज़र की शुरुआत इमरान हाशमी के एक दमदार वॉयसओवर से होती है- “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं… उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती हैं।”

फिल्म के पहले पार्ट के एंड में फैंस को लगा था कि शिवम पंडित की मौत हो गई है, लेकिन टीज़र में इस राज से पर्दा उठाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक बौद्ध मठ (Monastery) के भिक्षुओं ने शिवम की जान बचा ली थी। टीज़र में शिवम को आलिया हामिद की कब्र पर गुलाब का फूल रखते और फिर आगे बढ़ते दिखाया गया है। इस बार फिल्म में श्रिया सरन की जगह एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) लीड रोल में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़े-K. Bhagyaraj Dies: तमिल एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन, 73 की उम्र में पड़ा दिल का दौरा

टीज़र देख फैंस को याद आया बचपन

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक और इमरान हाशमी का मस्कुलर लुक इंटरनेट पर छा गया है। वीडियो शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की यादें ताजा हो गईं.

एक यूजर ने लिखा, “कुछ कहानियां खत्म नहीं होतीं। वो दर्द, इश्क और बदले के साथ लौट आती हैं। 19 साल बाद शिवम पंडित वहीं लौट आया है, जहां से सब शुरू हुआ था।”

दूसरे फैन ने इमोशनल होते हुए लिखा, “सर, बता नहीं सकता कि कैसा फील हो रहा है। वापस बचपन में चला गया हूँ, आँखों में आँसू हैं और चेहरे पर मुस्कान। हमें यही पुराना इमरान हाशमी चाहिए था।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “पूरा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी का यह अंदाज एक तरफ! रोंगटे खड़े हो गए।”

ये भी पढ़े-Haiwaan: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी अक्षय-सैफ की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी ‘हैवान’

क्या पार्ट-1 जैसा जादू बिखेर पाएगी ‘आवारापन 2’?

महज 18 करोड़ के बजट में बनी ‘आवारापन’ (2007) को 7.4 की IMDb रेटिंग मिली थी और इसके गानों से लेकर डायलॉग्स तक आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। ‘आवारापन 2’ का टीज़र देखकर साफ लग रहा है कि इस बार मेकर्स ने इसके विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस पर काफी बड़ा बजट खर्च किया है। अब देखना यह होगा कि क्या यह सीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर पुराना इतिहास दोहरा पाएगा।

ये भी पढ़े-Baahubali 3 पर राणा दग्गुबाती ने लगाई मुहर! Prabhas ने भी दिया सबसे बड़ा हिंट

Back to top button