
Haiwaan: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी अक्षय-सैफ की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी ‘हैवान’
Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटीड फिल्म ‘हैवान‘ (Haiwaan) की रिलीज डेट सामने आ गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब सिनेमाघरों में धमाका करेगी।
Haiwaan Release Date: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और नवाब सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। पिछले काफी समय से चर्चा में बनी उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) की ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही दोनों सुपरस्टार्स के फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है।
इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘हैवान’
मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज डेट शेयर करते हुए मेकर्स ने एक बेहद दमदार कैप्शन भी लिखा। एक जुनून और उसे पूरा करने की ऐसी जिद, जो किसी भी हद तक जा सकती है।
View this post on Instagram
18 साल बाद दिखेगा अक्षय-सैफ का जादू
इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ब्लॉकबस्टर जोड़ी पूरे 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले इन दोनों को आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में एक साथ देखा गया था। ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘ये दिल्लगी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाली यह जोड़ी एक बार फिर थिएटर्स में इतिहास दोहराने को तैयार है।
ये भी पढ़े-PM मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है अथिया की बेटी, नाना सुनील शेट्टी का खुलासा!
डायरेक्टर प्रियदर्शन संभाल रहे हैं कमान
फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) कर रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पास्ट में ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी कई कल्ट-क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं। हालांकि, इस बार ‘हैवान’ के साथ वे दर्शकों के लिए कुछ बेहद अनोखा और हाई-इंटेंसिटी ड्रामा लेकर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Baahubali 3 पर राणा दग्गुबाती ने लगाई मुहर! Prabhas ने भी दिया सबसे बड़ा हिंट





