Kangana Ranaut के ‘जंगली किस’ से कटे वीर दास के होंठ? एक्टर ने बताया पूरा सच

Kangana Ranaut: फिल्म रिवॉल्वर रानी के सेट पर कंगना रनौत द्वारा वीर दास को किस करते हुए घायल करने की अफवाहों पर अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है। जानिए वीर दास ने क्या कहा।

Kangana Ranaut: साल 2014 में आई फिल्म ‘रिवॉल्वर रानी’ (Revolver Rani) एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने दावा किया था कि फिल्म के एक किसिंग सीन (Kissing Scene) के दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत इतनी बेकाबू हो गई थीं कि उन्होंने को-स्टार वीर दास के होठों पर बुरी तरह काट लिया, जिससे खून बहने लगा था। अब इस वायरल अफवाह पर खुद वीर दास (Vir Das) ने सामने आकर सच्चाई बताई है।

वीर दास ने अफवाहों को बताया मनगढ़ंत

सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए वीर दास ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “यह कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत (Pure Fiction) है। कंगना सेट पर पूरी तरह से प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी यही मानता हूँ। वह सच में एक बेहतरीन आर्टिस्ट हैं और उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं।”

हालांकि, कॉमेडियन ने मजाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि कुछ साल बाद कंगना ने उनके एक स्टैंडअप एक्ट की वजह से उन्हें ‘आतंकवादी’ कह दिया था, लेकिन जहां तक फिल्म के सेट और शूटिंग की बात है, दोनों के बीच कोई कड़वाहट या ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी।

कंगना रनौत भी ले चुकी हैं मजे

बता दें कि यह अफवाह नई नहीं है। साल 2023 में भी जब यह बात सोशल मीडिया पर उठी थी, तब कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मजाकिया लहजे में लिखा था, “ऋतिक रोशन के बाद, क्या मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली? यह कब हुआ?”

ये भी पढ़े-Awarapan 2: दमदार अंदाज में लौटे इमरान हाशमी, आवारापन 2 का धांसू टीजर आउट

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म

साईं कबीर के निर्देशन में बनी ‘रिवॉल्वर रानी’ एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा फिल्म थी। इसमें कंगना ने ‘अलका सिंह’ नाम की एक गैंगस्टर और नेता का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन दोनों स्टार्स की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। वर्तमान में कंगना रनौत राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में भी सक्रिय हैं और हाल ही में उनकी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज हुई है।

ये भी पढ़े-Haiwaan: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी अक्षय-सैफ की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी ‘हैवान’

Back to top button