Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Asian Games 2026: BCCI ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम में टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के मुकाबले सिर्फ 2 बदलाव किए गए हैं।

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में खत्म हुए ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम की तुलना में इस 15-सदस्यीय स्क्वॉड में केवल दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इन एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में ज्यादा बदलाव आईसीसी वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 से टीम के बाहर हो जाने के बाद नहीं हुए हैं।

टीम से किसकी हुई छुट्टी और कौन आया अंदर?

इनकी हुई छुट्टी: विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और खिलाड़ी प्रेमा रावत को इस बार एशियाई खेलों की टीम में जगह नहीं मिली है।

इन्हें मिला मौका: विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर जी. कमलिनी को शामिल किया गया है। इसके अलावा, टी20 विश्व कप से चोट के कारण बाहर हुईं स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल की टीम में वापसी हुई है (हालांकि, उनकी उपलब्धता पूरी तरह फिटनेस हासिल करने पर निर्भर करेगी)।

टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर के हाथों में रहेगी, जबकि उप-कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना संभालेंगी।

ये भी पढ़े- INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार, भारतीय महिला टीम विश्व कप से बाहर

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की पूरी टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव और नंदनी शर्मा। (*फिटनेस के अधीन)

ये भी पढ़े- खाने का स्वाद बिगड़ा तो IPL क्रिकेटर और IPS पिता ने कुक को जमकर पीटा, FIR दर्ज

Back to top button