Alpha: आलिया भट्ट ने मारी बाजी, शरवरी और बॉबी देओल रह गए पीछे…

YRF Spy Universe की फिल्म ‘Alpha’ की स्टार कास्ट फीस का खुलासा हो गया है। जानिए आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल में से किसने मारी बाजी।

Alpha Star Cast Fees: यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा‘ (Alpha) लगातार चर्चा में बनी हुई है। 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में दमदार स्टार कास्ट नजर आने वाली है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पहले ही तहलका मचा चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किस एक्टर ने कितनी फीस ली है? आइए जानते हैं ‘अल्फा’ की स्टार कास्ट की मोटी कमाई के बारे में।

1. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

फिल्म में लीड रोल (एजेंट सीता) निभा रहीं आलिया भट्ट इस पूरी स्टार कास्ट में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने जबरदस्त स्टारडम के दम पर आलिया ने इस फिल्म के लिए 25 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

2. शरवरी वाघ (Sharvari Wagh)

‘मुंज्या’ फेम शरवरी वाघ भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, आलिया के मुकाबले स्टारडम कम होने के कारण उनकी फीस काफी कम है। शरवरी को इस फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये मिले हैं। लेकिन आलिया और ऋतिक जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

3. बॉबी देओल (Bobby Deol)

फिल्म में विलेन या एक अहम किरदार निभा रहे सीनियर एक्टर बॉबी देओल को इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम आलिया के मुकाबले काफी कम है, जिसके कारण उनकी फीस इतनी तय की गई।

4. अनिल कपूर और ऋतिक रोशन (Anil Kapoor & Hrithik Roshan)

सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर को भी इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये की फीस मिली है। वहीं, ऋतिक रोशन की बात करें तो वह फिल्म में केवल एक स्पेशल कैमियो (गेस्ट अपीयरेंस) में नजर आएंगे, जो वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की कड़ियों को आपस में जोड़ेगा।

ये भी पढ़े- Hera Pheri 3 का डायरेक्शन नहीं करेंगे प्रियदर्शन? प्रोड्यूसर ने बताई अंदर की बात

Back to top button