
Hera Pheri 3 का डायरेक्शन नहीं करेंगे प्रियदर्शन? प्रोड्यूसर ने बताई अंदर की बात
Hera Pheri 3 Latest Update: क्या प्रियदर्शन करेंगे अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 का डायरेक्शन? फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने दिया बड़ा अपडेट।
Hera Pheri 3 Latest Update अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी वाली फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। राजू, श्याम और बाबूराव को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बेताब हैं। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर को लेकर चल रही तमाम खबरों पर प्रोड्यूसर फिरोज ए. नाडियाडवाला (Firoz A. Nadiadwala) ने एक बड़ा अपडेट दिया है।
प्रियदर्शन नहीं हैं फिल्म का हिस्सा
पिछले काफी समय से सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा थी कि पहली ‘हेरा फेरी’ का निर्देशन करने वाले दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन इसके तीसरे पार्ट की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
एक हालिया इंटरव्यू में जब फिरोज नाडियाडवाला से प्रियदर्शन के फिल्म से जुड़ने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “नहीं, प्रियदर्शन इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।”
ये भी पढ़े- Awarapan 2: दमदार अंदाज में लौटे इमरान हाशमी, आवारापन 2 का धांसू टीजर आउट
सही ट्रैक पर है फिल्म ‘हेरा फेरी 3’
डायरेक्टर के नाम का सस्पेंस बरकरार रखते हुए प्रोड्यूसर ने फिल्म के स्टेटस पर फैंस को राहत दी है। उन्होंने बताया कि फिल्म का काम पूरी तरह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, “चीजें बिल्कुल ट्रैक पर हैं और सही डायरेक्शन में आगे बढ़ रही हैं।”
ये भी पढ़े- The Family Man 4: खत्म नहीं हुई ‘श्रीकांत तिवारी’ की कहानी, जल्द आएगा चौथा सीजन…
कल्ट कॉमेडी है ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी
साल 2000 में आई ‘हेरा फेरी’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद साल 2006 में आई ‘फिर हेरा फेरी’ का निर्देशन दिवंगत नीरज वोरा ने किया था। बीच में खबर आई थी कि इंद्र कुमार इसका निर्देशन करेंगे, लेकिन उन्होंने बाद में यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया।
26 साल पहले आई पहली ‘हेरा फेरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 16.67 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं इसके सीक्वल ‘फिर हेरा फेरी’ ने करीब 55.11 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस कल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के निर्देशन की जिम्मेदारी किस डायरेक्टर को मिलती है।
ये भी पढ़े- Kangana Ranaut के ‘जंगली किस’ से कटे वीर दास के होंठ? एक्टर ने बताया पूरा सच





