
Welcome To The Jungle: मंडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सोमवार को भी शानदार कमाई की है। जानिए फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन।
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) को लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीकेंड पर तगड़ी कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने पहले सोमवार (मंडे टेस्ट) को भी शानदार प्रदर्शन किया है।
चौथे दिन किया धांसू कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ्तार कम नहीं हुई। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो वर्किंग डे के लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म का कुल कलेक्शन अब 72.25 करोड़ रुपये हो चुका है। नीचे देखें डे-वाइज कलेक्शन की पूरी रिपोर्ट:
| दिन | कलेक्शन (करोड़ रुपये में) |
| डे 0 (पेड प्रिव्यू) | 3.75 |
| डे 1 (शुक्रवार) | 15.25 |
| डे 2 (शनिवार) | 20.00 |
| डे 3 (रविवार) | 24.75 |
| डे 4 (सोमवार) | 8.50 |
| टोटल कलेक्शन | 72.25 करोड़ रुपये |
ये भी पढ़े-Alpha: आलिया भट्ट ने मारी बाजी, शरवरी और बॉबी देओल रह गए पीछे…
बजट और स्टार कास्ट
लगभग 125 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज नजर आ रही है। अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और आफताब शिवदसानी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उसे देखकर उम्मीद है कि यह जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
ये भी पढ़े-दुखी रहने से बेहतर है लिव-इन में रहो’, Zeenat Aman की युवाओं को बेबाक सलाह





