दुखी रहने से बेहतर है लिव-इन में रहो’, Zeenat Aman की युवाओं को बेबाक सलाह

Zeenat Aman: दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने आज के युवाओं को शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बड़ी सलाह दी है। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

Zeenat Aman: बॉलीवुड की दिग्गज और बेहद बोल्ड एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) 74 साल की उम्र में भी अपनी मॉडर्न और बेबाक सोच के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने आज के कपल्स को शादी और कमिटमेंट को लेकर एक ऐसी सलाह दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। जीनत का मानना है कि शादी जैसे बड़े कानूनी बंधन में बंधने से पहले पार्टनर्स को लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में जरूर रहना चाहिए।

कमिटमेंट से पहले कंपैटिबिलिटी है जरूरी

एक हालिया यूट्यूब टॉक शो ‘फ्लिप द स्क्रिप्ट विद शुभ्रा’ में बातचीत करते हुए जीनत अमान ने कहा, “आज के दौर में कोई भी चीज हमेशा के लिए नहीं टिकती। कानूनी तौर पर शादी करने से पहले आपको एक-दूसरे के साथ अपनी कंपैटिबिलिटी (तालमेल) को अच्छी तरह जांच लेना चाहिए।”

उन्होंने आगे युवाओं से एक सीधा सवाल पूछते हुए कहा-क्या आप 15 साल की मुश्किलों और दर्दभरी शादीशुदा जिंदगी जीने के बजाय 5 साल की खुशहाल जिंदगी बिताना पसंद नहीं करेंगे? मेरा तो यही मानना है।”

ये भी पढ़े-Hera Pheri 3 का डायरेक्शन नहीं करेंगे प्रियदर्शन? प्रोड्यूसर ने बताई अंदर की बात

पैसे और बच्चों की परवरिश पर बने बात

जीनत ने समझाया कि लोगों को लगता है कि रोमांस हमेशा बना रहेगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि साथ रहने पर ही पता चलता है कि क्या आप मानसिक और भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के अनुकूल हैं या नहीं। जब दो लोग साथ रहते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि पैसों को लेकर एक-दूसरे की सोच क्या है और आगे चलकर वे बच्चों की परवरिश कैसे करेंगे। अगर बुनियादी चीजों में ही तालमेल नहीं है, तो फिर ऐसे रिश्ते को खींचने का कोई मतलब नहीं है।

ये भी पढ़े-Alpha: आलिया भट्ट ने मारी बाजी, शरवरी और बॉबी देओल रह गए पीछे…

खुद के अनुभवों से सीखी यह बात

रिश्तों को लेकर जीनत अमान का यह नजरिया उनके अपने जीवन के कड़वे अनुभवों से भी जुड़ा है। गुजरे जमाने में उनकी शादियां और निजी रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव और घरेलू हिंसा भरे रहे हैं। शायद यही वजह है कि वे अपने दोनों बेटों को भी शादी से पहले अपने पार्टनर के साथ लिव-इन में रहने की सलाह देती हैं, ताकि वे जीवन का इतना बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। हालांकि, उनकी इस राय पर पुरानी जनरेशन की कुछ समकालीन अभिनेत्रियां असहमति भी जता चुकी हैं, लेकिन जीनत अपनी बात पर पूरी मजबूती से कायम हैं।

ये भी पढ़े-The Family Man 4: खत्म नहीं हुई ‘श्रीकांत तिवारी’ की कहानी, जल्द आएगा चौथा सीजन…

Back to top button