Neha Dhupia Video: पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, ‘बैक शॉट’ लेने पर लगाई क्लास

Neha Dhupia Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक इवेंट के दौरान गलत एंगल लेने पर पैपराजी पर गुस्सा जाहिर करती नजर आ रही हैं।

Neha Dhupia Video: बॉलीवुड सितारों और पैपराजी (Paparazzi) का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा में रहता है, लेकिन कई बार कैमरे की हदें पार होने पर सितारे अपना आपा खो बैठते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के साथ हुआ। एक हालिया अवॉर्ड फंक्शन के दौरान नेहा धूपिया का गुस्सा पैपराजी पर बुरी तरह फूट पड़ा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नेहा धूपिया का फूटा गुस्सा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया कैमरों की तरफ देखते हुए सीधे सवाल करती हैं, “तुम में से कौन लेता है बैक शॉट?” उनके चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। उन्होंने बिना किसी झिझक के पैपराजी को टोकते हुए आगे कहा, “ये बदतमीजी बंद करो। मेरा नहीं करना है, किसी का भी नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।”

आपसे भी यही उम्मीद है

अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाने वाली नेहा यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पैपराजी को उनकी सीमाएं याद दिलाते हुए कहा कि हम लोग हमेशा आपके साथ बहुत सम्मान से पेश आते हैं, इसलिए बदले में वैसी ही उम्मीद भी करते हैं। उन्होंने कहा, “हम लोग बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं. मत करो ये सब।”

ये भी पढ़े- Toxic Teaser: यश की ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर आउट, नयनतारा और कियारा की ‘गर्ल गैंग’ ने काटा भौकाल!

सोशल मीडिया पर मिला फैंस का सपोर्ट

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। ज्यादातर यूजर्स नेहा धूपिया के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि सेलिब्रिटी होने का मतलब यह नहीं है कि किसी महिला की प्राइवेसी और सम्मान का ध्यान न रखा जाए।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ‘वल्गर एंगल’ या ‘बैक शॉट’ को लेकर नाराजगी जताई हो। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां इस तरह की हरकतों पर पैपराजी को कैमरे के सामने ही फटकार लगा चुकी हैं।

ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle: मंडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Back to top button