Toxic Teaser: यश की ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर आउट, नयनतारा और कियारा की ‘गर्ल गैंग’ ने काटा भौकाल!

Yash Toxic New Teaser Out: साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी का दमदार एक्शन अवतार नजर आ रहा है।

Yash Toxic New Teaser Out: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उनकी मोस्ट-अवेटेड फिल्म टॉक्सिक’ (Toxic) का नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने इस खास टीजर को ‘लेडीज एंड लेडीज’ (Ladies and Ladies) का नाम दिया है, जिसमें यश की दमदार ‘गर्ल गैंग’ का खूंखार और एक्शन से भरपूर अवतार देखने को मिल रहा है। इनका फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है और अब वीडियो में धमाल मचा रही हैं।

टीजर में नयनतारा का जलवा

1 मिनट 41 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत एक मजेदार वॉर्निंग के साथ होती है, जिसमें लिखा है “बच्चे दूर रहें।” इसके बाद स्क्रीन पर एंट्री होती है फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस की। टीजर में सबसे ज्यादा सुर्खियां नयनतारा (Nayanthara) बटोर रही हैं, जो बंदूक थामे और बाइक दौड़ाती हुई जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। वहीं, कियारा आडवाणी (Kiara Advani) फुल ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में दिख रही हैं, जो फिल्म में यश की लव इंटरेस्ट का रोल निभा सकती हैं।

तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी के अलग शेड्स

इस इंट्रोडक्शन वीडियो में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi), तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और रुक्मिणी वसंत के किरदारों की भी झलक दिखाई गई है। तारा सुतारिया का लुक काफी सस्पेंस से भरा लग रहा है, जिसके कई शेड्स देखने को मिलेंगे। टीजर के आखिर में सुपरस्टार यश अपने सिग्नेचर स्वैग में बोलते नजर आते हैं- “लेडीज एंड लेडीज, एक-एक करके आओगी या एक साथ आओगी?”

ये भी पढ़े- Toxic Teaser: अब थर्राएगा बॉक्स ऑफिस….,Yash की ‘टॉक्सिक’ में दिखेगा नारी शक्ति का तूफान

कब रिलीज होगी फिल्म?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यह फिल्म पहले कई बार पोस्टपोन हो चुकी है, लेकिन अब इसकी फाइनल रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यश की यह धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म 26 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने से पहले यश इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle: मंडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Back to top button