IND vs ENG: पहले टी20 मैच पर मंडराया संकट, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस

IND vs ENG 1st T20 Weather Update: भारत और इंग्लैंड के बीच चेस्टर-ली-स्ट्रीट में होने वाले पहले टी20 मैच पर मंडराया संकट। जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल और क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

IND vs ENG 1st T20 Weather Update: आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में होने वाले इस पहले मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें जीत के साथ वापसी करने पर टिकी हैं। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम की इस राह में इंग्लैंड के अलावा वहां का मौसम भी एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ा हो गया है।

क्या मैच में विलेन बनेगी बारिश?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश का साया मंडरा रहा है। चेस्टर-ली-स्ट्रीट में दिनभर बादल छाए रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की बात यह है कि मैच के दौरान बारिश की 35 प्रतिशत आशंका जताई गई है। स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे से लेकर देर रात 3:00 बजे तक रुक-रुक कर बौछारें पड़ने का अनुमान है। चूंकि यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होना है, इसलिए इस मुकाबले में बारिश की वजह से खलल पड़ना लगभग तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़े- INDvsENG T20I 2026: आयरलैंड से हार के बाद इंग्लैंड में वापसी की तैयारी, पूरी सीरीज की डिटेल

इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित

मेजबान इंग्लैंड ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन (Playing 11) का ऐलान मैच से पहले ही कर दिया है। हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए ल्यूक वुड और साकिब महमूद को टीम में शामिल किया है, जबकि दिग्गज तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को इस मैच के लिए आराम दिया गया है।

ये भी पढ़े- Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू?

इस मैच में भारतीय फैंस की नजरें एक और बड़े अपडेट पर टिकी हैं। आईपीएल 2026 में 230 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ 776 रन कूटने वाले 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को क्या इस मैच में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा? आयरलैंड दौरे पर वह पूरे समय बेंच पर बैठे रहे थे, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल करते हैं या नहीं।

ये भी पढ़े- रोहित यादव ने भाला फेंक में जीता गोल्ड, वर्ल्ड रैंकिंग में नीरज चोपड़ा से निकले आगे

Back to top button