INDvsENG T20I 2026: आयरलैंड से हार के बाद इंग्लैंड में वापसी की तैयारी, पूरी सीरीज की डिटेल

IND vs ENG T20I Series 2026: आयरलैंड से हार के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जानिए मैचों का समय, वेन्यू और दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड।

IND vs ENG T20I Series 2026: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली ऐतिहासिक हार का गम भुलाकर अब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई 2026 से 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज शुरू हो रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम इस दौरे पर खुद को साबित करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम भी घरेलू मैदान पर वापसी की तलाश में होगी।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग (IST)

ईसीबी (ECB) द्वारा मैचों के समय में किए गए बदलाव के बाद, कुछ मैच देर रात तक चलेंगे। नीचे सीरीज का पूरा कार्यक्रम दिया गया है:

मैच तारीख वेन्यू समय (भारतीय समयानुसार)
पहला T20I 1 जुलाई 2026 रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्ट-ले-स्ट्रीट रात 10:00 बजे
दूसरा T20I 4 जुलाई 2026 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 07:00 बजे
तीसरा T20I 7 जुलाई 2026 ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम रात 10:00 बजे
चौथा T20I 9 जुलाई 2026 काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल रात 10:00 बजे
पांचवां T20I 11 जुलाई 2026 द रोज बाउल, साउथैम्प्टन शाम 07:00 बजे

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड (Squads)

भारतीय टीम (Team India Squad):

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

ये भी पढ़े- Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

इंग्लैंड की टीम (England Squad):

हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, सैम करन, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, सन्नी बेकर, जोश टंग, साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर।

ये भी पढ़े- खाने का स्वाद बिगड़ा तो IPL क्रिकेटर और IPS पिता ने कुक को जमकर पीटा, FIR दर्ज

Back to top button