UPTET Exam 2026: यूपी TET परीक्षा आज से शुरू, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई से यूपी टीईटी परीक्षा शुरू हो रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रिव्यू मीटिंग में पहले से नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए अलग से TET परीक्षा कराने का बड़ा फैसला लिया है।

UPTET Exam 2026:  उत्तर प्रदेश में आज से शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 शुरू हो गया है. 60 जिलों के  955 केंद्रों पर दो से चार जुलाई तक ये परीक्षा होगी, जिसमें लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के मुताबिक उच्च प्राथमिक स्तर के उम्मीदवार दो जुलाई को दोनों पालियों में और तीन जुलाई को पहली पाली में परीक्षा देंगे.

जबकि प्राथमिक स्तर के उम्मीदवार 3 जुलाई को दूसरी पाली में और 4 जुलाई को पहली पाली में परीक्षा देंगे. बता दें कि यूपी टीईटी प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा एक से पांच) और उच्चतर प्राथमिक (कक्षा छह से आठ) स्कूलों में टीचर के तौर पर नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी पात्रता है.

कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी घोषणा

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहले से पढ़ा रहे हजारों शिक्षकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि जो शिक्षक पहले से नौकरी में हैं (Serving Teachers), उनके लिए अलग से टीईटी (TET) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को इसके लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि सीमित अवसरों के कारण इन कार्यरत शिक्षकों की पात्रता प्रभावित नहीं होनी चाहिए, इसलिए उन्हें अपनी योग्यता साबित करने के लिए पर्याप्त और अलग से मौके दिए जाएंगे।

UPTET 2026 मुख्य बिंदु:

  • परीक्षा की तारीखें: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

  • कुल उम्मीदवार: लगभग 20 लाख (17.67 लाख यूपी से और 2.27 लाख अन्य राज्यों से)

  • सुरक्षा व्यवस्था: परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया के जरिए सख्त एक्शन के निर्देश।

  • उम्मीदवारों के लिए सुविधाएं: बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के आदेश।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों (DMs) को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और ड्यूटी पर केवल साफ-सुथरी छवि वाले अधिकारियों को ही तैनात किया जाए।

आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। प्रश्नपत्र के बॉक्स कलर-कोडेड किए गए हैं। उनमें वन-टाइम डिजिटल लॉक लगाए गए हैं। इन्हें परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही खोला जाएगा, जिससे पेपर लीक की आशंका न रहे।

Back to top button