Lock Upp 2: राम कपूर पर भड़कीं Kangana Ranaut!, एक्टर को सुनाई खरी खोटी

रियलिटी शो Lock Upp Season 2 के लेटेस्ट प्रोमो में कंगना रनौत बतौर ‘जनता की आवाज़’ लौट आई हैं। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट्स धीरज और राम कपूर के रवैये पर जमकर गुस्सा निकाला है।

Lock Upp Season 2 : रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2‘ (Lock Upp Season 2) इन दिनों लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो में अब ‘क्वीन’ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की धमाकेदार एंट्री हुई है। शो के एक लेटेस्ट प्रोमो में कंगना बतौर ‘जनता की आवाज़’ कंटेस्टेंट्स धीरज कपूर और राम कपूर के रवैये पर भड़कती नजर आ रही हैं।

धीरज पर बरसीं कंगना रनौत

कंगना ने सबसे पहले धीरज को आड़े हाथों लिया। उनके एटीट्यूड पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा, “तुम खुद को शाह रुख खान बोल रहे हो? तुम में तो शाह रुख खान का ‘S’ भी नहीं है यार! तुम में मेन कैरेक्टर एनर्जी बिल्कुल नहीं है, तुम बस साइडलाइन होते जा रहे हो।”

राम कपूर के व्यवहार पर भी निकाला गुस्सा

टीवी के मशहूर एक्टर राम कपूर का नॉन-सीरियस बिहेवियर भी कंगना को रास नहीं आया। कंगना ने उन पर गुस्सा निकालते हुए कहा, “राम, गेम को सीरियसली लेना था। अगर आपको लगता है कि आप इस शो के लिए बहुत बड़े हैं, तो आप यहाँ आए ही क्यों हैं? अपनी ये फूहड़पन दिखाने के लिए?”

ये भी पढ़े- Alpha: समय रैना के शो में जाने के लिए आलिया ने लिए पैसे? एक्ट्रेस का जवाब वायरल

जब राम कपूर ने खुद का बचाव (defend) करने की कोशिश की, तो कंगना ने उन्हें टोकते हुए कहा, “अगर खुद को बेहतर बनाना चाहते हो, तो खुद को डिफेंड करना बंद करो।”

कंगना रनौत की तीखी क्लास वाला यह धमाकेदार एपिसोड इस शनिवार को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जाएगा, जहां दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढ़े- Shivangi Joshi Engaged: ‘लॉक अप 2’ में शिवांगी जोशी का खुलासा, गुपचुप कर ली सगाई!

Back to top button