Alpha: समय रैना के शो में जाने के लिए आलिया ने लिए पैसे? एक्ट्रेस का जवाब वायरल

Alia Bhatt on India’s Got Latent: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंची थीं। अब एक्ट्रेस ने शो में जाने की असली वजह का खुलासा किया है।

Alia Bhatt on India’s Got Latent: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इसी सिलसिले में वह हाल ही में अपनी को-स्टार शरवरी वाघ के साथ मशहूर कॉमेडियन समय रैना के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent Season 2) के दूसरे सीजन में बतौर पहली गेस्ट नजर आई थीं। शो में आलिया को देखकर फैंस काफी हैरान थे।

अब हाल ही में जयपुर की जेईसीआरसी (JECRC) यूनिवर्सिटी में प्रमोशन के दौरान एक स्टूडेंट ने आलिया से सीधा सवाल पूछ लिया कि वह इस शो में क्यों गईं? क्या इसके पीछे की वजह ‘पैसा’ थी?

आलिया भट्ट का करारा और मजेदार जवाब

छात्र के सवाल पर जब भीड़ में से किसी ने चिल्लाकर कहा ‘पैसा’, तो आलिया ने तुरंत मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया। आलिया ने हंसते हुए कहा, “किसने बोला ये? अच्छा… गरीब आदमी।”

आलिया का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंस पड़े। आपको बता दें कि ऐसा ही कुछ समय रैना के शो के दौरान भी हुआ था, जब समय ने पूछा था कि ‘लड़कियों को क्या चाहिए होता है?’ और ऑडियंस से आवाज आई थी ‘पैसा’। तब भी आलिया और समय ने कुछ ऐसा ही जवाब दिया था।

ये भी पढ़े- Neha Dhupia Video: पैपराजी पर भड़कीं नेहा धूपिया, ‘बैक शॉट’ लेने पर लगाई क्लास

समय रैना ने दिया रिएक्शन

आलिया भट्ट के इस कॉलेज इवेंट वाले वीडियो को खुद समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए समय ने कैप्शन में लिखा “हाहा फुल किल” (Haha full kill)। समय भी आलिया के इस हाजिरजवाबी वाले अंदाज से बेहद प्रभावित नजर आए।

ये भी पढ़े- Toxic Teaser: यश की ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर आउट, नयनतारा और कियारा की ‘गर्ल गैंग’ ने काटा भौकाल!

शो का एक्सपीरियंस कैसा रहा?

आलिया ने बताया कि शो में उनका अनुभव बेहतरीन रहा। उन्होंने कहा, “हम वहां करीब 4-5 घंटे थे और लगातार हंस रहे थे। मेरी स्मार्टवॉच पर तो ‘अंडर स्ट्रेस’ का अलर्ट आ गया था, क्योंकि आमतौर पर हम इतना ज्यादा नहीं हंसते हैं।”

बता दें कि आलिया और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका निर्देशन शिव रावेल ने किया है।

ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle: मंडे टेस्ट में पास हुए अक्षय कुमार, फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

Back to top button