
IPL Trade: हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर बड़ा ट्विस्ट, KKR के बाद CSK भी दिलचस्प
IPL Hardik Pandya Trade: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के फ्रेंचाइजी छोड़ने की खबरें तेज हैं। CSK और KKR समेत 7 टीमें उन्हें खरीदना चाहती हैं, जबकि RCB और SRH ने दूरी बना ली है।
IPL Hardik Pandya Trade News: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या कथित तौर पर मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने (Trade) के लिए आईपीएल की 7 फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ मची हुई है, हालांकि दो बड़ी टीमों ने इस रेस से पूरी तरह दूरी बना ली है।
CSK और KKR रेस में सबसे आगे
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रांसफर विंडो में हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए 7 टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है। इस रेस में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को सबसे आगे (फ्रंट रनर) माना जा रहा है। हालांकि, सीएसके को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) भी हार्दिक को टीम में शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: ‘भागा क्यों नहीं…’ ईशान किशन के रन आउट होने पर भड़के अभिषेक शर्मा
RCB और SRH ने फेरा मुंह
दिलचस्प बात यह है कि जहां 7 टीमें इस स्टार ऑलराउंडर को अपने पाले में करने के लिए बेताब हैं, वहीं दो फ्रेंचाइजियों ने इसमें बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इस ट्रेड रेस से खुद को पूरी तरह बाहर रखा है।
ये भी पढ़े- ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, Ishan Kishan बने नए ‘किंग’
मुंबई इंडियंस में कैसा रहा सफर?
हार्दिक पांड्या ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह गुजरात टाइटंस (GT) गए और उन्हें अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया। जब वह दोबारा मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान लौटे, तो टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम क्रमशः 10वें, तीसरे और 9वें स्थान पर रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन में हार्दिक किस नई जर्सी में नजर आते हैं।
ये भी पढ़े- Asian Games 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान! इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान





