लखनऊ में चौधरी देवेंद्र सिंह का भव्य स्वागत, मिर्जापुर टीम ने दी बधाई

BJP Kisan Morcha UP President चौधरी देवेंद्र सिंह का मिर्जापुर भाजपा टीम ने लखनऊ में स्वागत किया। जानिए किसानों की समस्याओं को लेकर क्या बोले पदाधिकारी।

BJP Kisan Morcha UP President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह (Chaudhary Devendra Singh) का मिर्जापुर जिला टीम द्वारा लखनऊ में जोरदार स्वागत किया गया। इस विशेष शिष्टाचार भेंट के दौरान पदाधिकारियों ने नए अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की।

किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निवारण

मुलाकात के बाद मिर्जापुर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि नवनियुक्त अध्यक्ष की अगुवाई में मिर्जापुर जिले के किसानों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि चौधरी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का किसान और अधिक सशक्त होगा तथा सरकार की नीतियां सीधे धरातल तक पहुंचेंगी।

ये भी पढ़े- बागेश्वर बाबा के बयान पर गरमाई राजनीति, चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर किया पलटवार…

ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित

लखनऊ में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में मिर्जापुर जिला टीम के कई वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से राजेंद्र तिवारी, अमर बहादुर सिंह, संतोष सिंह और अभिषेक चौबे शामिल थे।

इन सभी नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए जिला स्तर पर किसान कल्याण योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े- BKT के एसआर कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन…

Back to top button