
Alpha: एडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’, कहीं हो ना जाए बंटाधार
Alia Bhatt Alpha Movie: आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ स्टारर स्पाई-यूनिवर्स फिल्म ‘ऐल्फा’ की एडवांस बुकिंग उम्मीद से बेहद कम रही है। जानिए क्या अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के क्लैश से होगा नुकसान?
Alpha Advance Booking: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शर्वरी वाघ (Sharvari) स्टारर यशराज फिल्म्स की महत्वाकांक्षी स्पाई-यूनिवर्स मूवी ‘ऐल्फा’ (Alpha) बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज से पहले मुश्किलों में घिरी नजर आ रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत काफी ठंडी रही है, जिसने मेकर्स और ट्रेड एनालिस्ट्स की चिंता बढ़ा दी है।
‘वेलकम टू द जंगल’ से कॉम्पिटिशन
‘ऐल्फा’ की सुस्त रफ्तार के पीछे सबसे बड़ी वजह अक्षय कुमार स्टारर मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) को माना जा रहा है। इस क्लैश की वजह से ‘ऐल्फा’ के स्क्रीन काउंट और टिकटों की बिक्री पर सीधा असर पड़ा है।
सैकनिल्क के अनुसार 1 जुलाई रात 10 बजे तक रिलीज के पहले दिन के लिए ‘ऐल्फा‘ के 4 हजार 906 टिकट बुक हो चुके हैं. इसके जरिए इस फिल्म ने एडवांस में 17.56 लाख रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ कमाई का ये आंकड़ा 77.59 लाख रुपये हो जाता है. एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े थोड़े कम जरूर लग रहे हैं, लेकिन अभी 2 जुलाई का दिन बाकी है. ऐसे में हो सकता है कि उस दिन बुकिंग में उछाल आए.
ये भी पढ़े- Olympics से पहले Shah Rukh Khan का धमाका, अमेरिका में बनवाया क्रिकेट स्टेडियम
ओपनिंग-डे कलेक्शन का अनुमान
फिल्म को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है, जिसका मतलब है कि यह फिल्म विशुद्ध रूप से बच्चों या पूरे परिवार के लिए नहीं है, जिससे इसकी ऑडियंस सीमित हो सकती है। शुरुआती सुस्त ट्रेंड्स को देखते हुए सिनेमा पंडितों का मानना है कि फिल्म के लिए ओपनिंग डे (First Day Box Office Collection) पर डबल डिजिट यानी 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
अब देखना यह होगा कि क्या फिल्म अपनी रिलीज के बाद मजबूत वर्ड ऑफ माउथ (सकारात्मक समीक्षाओं) के दम पर बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़े- Ramayana: रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर का धमाकेदार सीन, सोशल मीडिया पर बवाल





