UP Weather: यूपी में उमस भरी गर्मी का टॉर्चर, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश

UP Weather Forecast: यूपी में मानसून की सुस्ती के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी इस चिपचिपी गर्मी से राहत?

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक के बाद भी लोगों को चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बीते दिनों (गुरुवार और शुक्रवार) को राजधानी लखनऊ और प्रयागराज सहित कुछ जिलों के सीमित इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद थमी बारिश ने हवा में नमी (Humidity) बढ़ा दी है, जिससे चिपचिपी गर्मी का टॉर्चर और बढ़ गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक प्रदेश के लोगों को इसी तरह की भीषण उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए बारिश और गरज-चमक का नया पूर्वानुमान (Weather Forecast) जारी किया है।

लखनऊ और प्रयागराज में मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह तड़के कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादलों की लुकाछिपी और तेज उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक यानी 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता (Humidity) का स्तर 71 फीसदी तक पहुंच गया।

वहीं, संगम नगरी प्रयागराज में भी मौसम ने लोगों को थोड़ा निराश किया। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय यहाँ उमस का स्तर 86 फीसदी तक पहुंच गया था, जिससे घरों में लगे पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए।

ये भी पढ़े- निकाह हलाला पर इलाहाबाद HC सख्त, कहा- धार्मिक प्रथा की आड़ में अपराध बर्दाश्त नहीं

मौसम पूर्वानुमान (IMD Forecast)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले 6 दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन इस दौरान बादल बरसेंगे कम और गरजेंगे ज्यादा। मानसून की सुस्ती के चलते भारी राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल थोड़ी कम है।

मौसम विभाग ने 4 जुलाई से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदेश में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। जुलाई के दूसरे हफ्ते में मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ कई इलाकों में ठीक-ठाक बौछारें पड़ने के आसार हैं।

ये भी पढ़े- पेट्रोल पंप के अंदर बने रेस्टोरेंट में लगी आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल…

अत्यधिक उमस के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इसलिए धूप में निकलने से बचें और लगातार पानी या तरल पदार्थों का सेवन करते रहें। ग्रामीण इलाकों में बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या खुले मैदानों में जाने से बचें।

Back to top button