
Trisha Krishnan ने Zara ब्रांड पर निकाला गुस्सा, डिलीवरी में मिले बदबूदार नए कपड़े
साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) एक नामी फैशन ब्रांड ज़ारा पर बुरी तरह भड़क गई हैं। लगातार तीसरी बार होम डिलीवरी में शरीर की बदबू वाले कपड़े मिलने पर एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर गुस्सा जाहिर किया है।
एक्ट्रेस Trisha Krishnan इस वक्त बेहद गुस्से में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक मशहूर अपैरल ब्रांड ‘ज़ारा’ (Zara) की होम डिलीवरी सर्विस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। तृषा ने बताया कि उन्हें लगातार तीसरी बार ब्रांड की तरफ से ऐसे कपड़े डिलीवर किए गए हैं, जिनसे शरीर की बदबू (Body Odour) आ रही थी।

तृषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा गुस्सा भरा पोस्ट
तृषा ने ज़ारा को टैग करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा: “बस एक छोटी सी गुजारिश है। अगली बार जब हम होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर करें, तो प्लीज ध्यान रखें कि आपके कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो, हल्की सी भी नहीं। यह लगातार तीसरी बार हुआ है। और यह सच में बहुत घिनौना है। कम से कम पैक करने से पहले उन्हें सूंघ तो लिया करें।”

तृषा ने यह तो साफ नहीं किया कि उन्होंने क्या ऑर्डर किया था, लेकिन ब्रांड की इस लापरवाही पर उन्होंने इसे पूरी तरह ‘घिनौना’ (Disgusting) करार दिया है। फिलहाल इस मामले पर ब्रांड की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वर्कफ्रंट और पर्सनल लाइफ
अगर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो तृषा हाल ही में सूर्या के साथ फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में ₹310 करोड़ से ज्यादा का शानदार ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं पर्सनल लाइफ को लेकर भी तृषा पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।




