
UP News: पढ़ाई के दौरान लड़कियां भाग जाती हैं, फिर प्रेग्नेंट…,ये क्या बोल गईं राज्यपाल?
Lucknow News: यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने AKTU के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान शादी न करने और आत्मनिर्भर बनने की सख्त नसीहत दी है। जानें पूरी खबर।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अपने बेबाक बयानों और युवाओं को सही राह दिखाने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के दीक्षांत समारोह के दौरान महामहिम राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एक बेहद बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने युवाओं, खासकर छात्र-छात्राओं को जीवन की प्राथमिकताओं को समझने की सख्त हिदायत दी।
राज्यपाल की सख्त नसीहत
दीक्षांत समारोह में मेधावियों को डिग्रियां और मेडल बांटने के बाद अपने संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल काफी सख्त लहजे में नजर आईं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खुलकर बात करते हुए एक कड़वी सच्चाई को सामने रखा।
राज्यपाल ने कहा “कभी-कभी लड़के और लड़कियां पढ़ाई के दौरान ही भाग जाते हैं, जिससे वे पढ़ाई के बीच में ही प्रेग्नेंट हो जाती हैं और कई बार बच्चे भी पैदा हो जाते हैं। ऐसे बच्चों को बाद में न तो मायके वाले स्वीकार करते हैं और न ही ससुराल वाले। नतीजा यह होता है कि उनकी जिम्मेदारी सरकार पर आ जाती है।”
उन्होंने कड़े शब्दों में छात्र-छात्राओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा ‘पराक्रम’ आप लोग बिल्कुल मत करिए और इन सब चीजों से पूरी तरह दूर रहिए।
ये भी पढ़े- UP News: सपा के पूर्व विधायक के ठिकानों पर ED की रेड, बेनामी संपत्ति के तार खंगाले
लव मैरिज पर क्या बोलीं महामहिम?
अपने भाषण के दौरान राज्यपाल ने यह भी साफ किया कि वे आधुनिक विचारों या प्रेम विवाह (Love Marriage) की विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं लव मैरिज का विरोध नहीं करती हूं। लेकिन समाज का नजरिया तभी बदलता है जब नारी पूरी तरह से आत्मनिर्भर (Self-reliant) और सक्षम होती है।”
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने युवाओं को सफलता का एक मूल मंत्र दिया कि जब तक पैर पर खड़े न हो जाएं और पूरी तरह काबिल न बन जाएं, तब तक शादी के बंधन में न बंधें। उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि युवाओं को पहले अपनी शिक्षा और करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
ये भी पढ़े- AMRUT 2.0 योजना को मिली रफ्तार, गोरखपुर-मुरादाबाद के लिए म्युनिसिपल बॉन्ड को मंजूरी





